{"_id":"572aebea4f1c1b51795cdbf0","slug":"car-hits-two-salesmen-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने रेहड़ी वालों को रौंदा, दोनों की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार कार ने रेहड़ी वालों को रौंदा, दोनों की हालत गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 05 May 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
जानीपुर इलाके में मंगलवार देर रात एक वाहन ने दो किशोरों को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मूल रूप से रामपुर और मौजूदा समय टाली मोड़ के रहने वाले नदीम अख्तर और शादाब शामिल हैं।
विज्ञापन
ये दोनों अपनी रेहड़ियों के साथ बैठे हुए थे। घायल अवस्था में इन्हें जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं युवकों को टक्कर मारने वाली कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने पटोली की रहने वाली कार चालक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
एसएचओ जानीपुर रणवीर सिंह का कहना है कि आरोपी ने जमानत करवा ली है। वहीं इतनी बुरी तरह से कार क्षतिग्रस्त होने पर भी कार चालक महिला बच गई। एसएचओ का कहना है कि वह अपने पति के साथ कार में थी।
विज्ञापन
एक अन्य सड़क हादसे में बस स्टैंड में भी एक श्रमिक को मिनी बस ने टक्कर मार दी। इसमें बिहार का रहने वाला फिरोज घायल हो गया। इंदिरा चौक में एक स्कूटी ने मनयाल ब्राह्मणा के रहने वाले कमल सिंह को टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गए। उन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया है।