फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   body was found hanged

युवक का शव फांसी पर लटका मिला

Sun, 06 Nov 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 06 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
body was found hanged
राोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव तरपुर्वा में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि तरपुर्वा गांव निवासी संजू (25) वर्ष पुत्र राम सिंह वर्मा शराब पीने का आदी था। शनिवार को गांव में हुई एक युवक की मौत पर वह अपने साथियों के साथ गंगाघाट गया था। शाम को लौटते समय उसने अपने साथियों के साथ शराब पी। इसके बाद वह घर आ गया। मृतक की बहन शशि ने बताया कि रात करीब नौ बजे वह और उसकी भाभी छत पर खाना बना रही थीं। तभी उसका संजू छत से नीचे उतरा। घर के अंदर के कमरे में खुद को बंद कर लिया।

विज्ञापन


बहन के अनुसार काफी देर खटखटाने के बाद भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो अनहोनी की आशंका पर उसने मदद के लिए आस-पास के पड़ोसियाें को आवाज लगाई। पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो उसका शव फांसी पर लटका मिला। रात करीब 10 बजे घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरा।
विज्ञापन


मतक के चचेरे भाई बृजेश वर्मा ने बताया कि करीब पांच-छह दिन पहले संजू का गांव के कु छ लोगों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा व मारपीट हुई थी। उन्हाेंने आरोप लगाया कि मारपीट के सदमे के कारण उसके भाई ने फांसी लगा ली है। वहीं ग्रामीणाें का कहना है कि शनिवार की शाम मृतक व परिवारीजनों में मारपीट हुई थी। जिसके चलते उसने ऐसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि अभी उनके पास किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed