फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Bike riders couple miscreants looted cash

बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से नगदी लूटी

Wed, 23 Mar 2016 12:07 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Wed, 23 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bike riders couple miscreants looted cash
लूट - फोटो : अमर उजाला
निकारीपुरवा के पास मंगलवार  दोपहर दो बाइक सवार बदमाशों ने दंपति के साथ मारपीट कर 11 हजार रुपये व दो मोबाइल लूट लिए। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। सौरिख थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी सुनील कुमार ने थाने में  निकारीपुरवा निवासी सुमित पुत्र वीरेंद्र, नवीन पुत्र बाबूराम यादव, राहुल पुत्र जयनरायन, संजीव पुत्र लालूराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इसमें बताया कि  वह पत्नी के साथ बाइक से मल्हौसी (औरैया ) ससुराल जा रहा था। तिर्वा-बेला मार्ग पर निकारीपुरवा गांव के सामने उनकी बाइक खराब हो गई। वह बाइक ठीक कर रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार इन लोगों ने उनके साथ मारपीट और जेब में पड़े 11 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन


सूचना पर उमर्दा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चारों आरोपी शातिर किस्म के हैं। उन्होंने बताया कि लुटेरों की एक बाइक कुछ दूरी पर मिली है, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। जल्द ही बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed