फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Bike rider dies of unknown vehicle collision

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 28 Dec 2017 11:32 PM IST
mahoba
mahoba Updated Thu, 28 Dec 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कबरई महोबा। कस्बे के कबरई- कुनेहटा मार्ग में अज्ञात वाहन ने खेत की रखवाली करने जा रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में मेडिकल कालेज झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

थाना कबरई के ग्राम सुरहा निवासी संतू 40 पुत्र रामगोपाल बुधवार की रात खेत की रखवाली करने के लिए बाइक से जा रहा था। तभी कुनेहटा मार्ग में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े युवक को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई लाया गया। जहां से
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्टरों ने जिला अस्तपाल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे मेडिकल कालेज झांसी ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है और घटना की जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed