{"_id":"5fe490388ebc3e3b9121d1bc","slug":"bihar-teenager-trapped-in-body-trade-freed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: देह व्यापार में फंसी बिहार की किशोरी को कराया मुक्त, कुछ ऐसी मिली जानकारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: देह व्यापार में फंसी बिहार की किशोरी को कराया मुक्त, कुछ ऐसी मिली जानकारी
विज्ञापन
सेक्स रैकेट
- फोटो : सोशल मीडिया
बलिया शहर कोतवाली पुलिस ने एक मुहल्ले से देह व्यापार में धकेली गई एक किशोरी को गुरुवार को बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने एक महिला को भी हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। किशोरी बिहार प्रांत की बताई जा रही है। बरामदगी की कार्रवाई न्यायपीठ बाल कल्याण समिति की पहल पर एसपी के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन
न्यायपीठ बाल कल्याण समिति को एक कॉलर ने सूचना दी कि एक किशोरी से देह व्यापार कराया जा रहा है। लड़की बिहार राज्य की रहने वाली है। कॉलर की निशानदेही पर समिति के अध्यक्ष प्रशांत पांडेय व न्यायिक सदस्य राजू सिंह ने पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा से बुधवार को मुलाकात कर उन्हें जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने रेस्क्यू कर किशोरी को बरामद किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वहां की सरगना महिला को भी हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पुलिस ने बरामद किशोरी को बालिका गृह भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि कुछ और लोगों के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। हिरासत में ली गई महिला से पूछताछ की जा रही है।