फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   BDC member shot

बीडीसी सदस्य को गोली मारी

Mon, 10 Oct 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 10 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
BDC member shot
मिलक के एंेचोरा गांव में बवाल के बाद पहुंची पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए। अमर उजाला

विज्ञापन
पुरानी व चुनावी रंजिश को लेकर चुनार कोतवाली क्षेत्र के आराजी लाइन सुल्तानपुर गांव में रामलीला देेखने जा रहे बीडीसी को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना से नाराज परिवार के लोगों ने आरोपियों के घर समेत पूरे यादव बस्ती में जमकर बवाल काटा। पूरे बस्ती के मकानों में तोड़फोड़ की। देर रात अदलपुरा तिराहे को जाम कर आरोपियों को तत्काल गिफ्तार करने की मांग की। अदलपुरा चौकी इंचार्ज वुद्घिसागर यादव ने घायल युवक को बीएचयू के ट्रामा सेंटर पहंुचाया। पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया।  

 


आराजी लाइन सुल्तानपुर गांव निवासी रामजतन बिंद 28 वर्ष क्षेत्र पंचायत सदस्य है। शनिवार की रात घर से खाना खाकर वह रामलीला देखने के लिए निकला था। गांव के दीनानाथ हलवाई के दूकान के पास पहुंचा कि पहले से घात लगा कर बैठे लोगों ने उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके बांए हाथ पर लगी। मामले की जानकारी होते ही परिजन नाराज हो गए और ग्रामीणों के साथ मिल कर आरोपियों से बदला लेने के लिए उसके घर पहुंचे। 

विज्ञापन

 


नहीं मिलने पर पूरे यादव बस्ती में जमकर तोड़फोड़ की। कई लोगों के मकान की दीवारें तक गिरा दीं। करीब तीन घंटे बबाल के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अदलपुरा त्रिमुहानी पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे चुनार कोतवाल एनएन सिंह, सीओ चुनार मुकेश उत्तम समझा बुझा रहे थे कि पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन देर रात पहुंच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त कराया। गांव में तनात को देख हुए पुलिस व पीएसी को तैनात कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

बीडीसी को गोली मारने के मामले में घटना के बाद ही यादव बस्ती के जोखन यादव, विजयी यादव, छोटे यादव, मिठाई बाबूलाल समेत पांच परिवार के लोग घर छोड़कर चले गए थे फिर भी करीब तीन घंटे तक पक्ष के लोग पथराव करते रहे। एक एक घर को निशाना बनाते हुए जमकर तोड़फोड़ की। खपरैल के मकान को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। बाइक तोड़ डाली। इसके अलावा अन्य सामान भी तोड़फोड़ कर चौपट कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष एनएन सिंह ने बताया कि घायल युवक के परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ जान लेवा हमला करने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed