फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Aslha factory operator's bail rejected

असलहा फैक्ट्री संचालक की जमानत खारिज

Fri, 17 Feb 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 17 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Aslha factory operator's bail rejected
kidnapping at gunpoint
 करीब एक माह पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव दिसरापुर से पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री के आरोपियों की जमानत जनपद न्यायाधीश ने भी खारिज कर दी है। अब आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत करानी पड़ेगी।
विज्ञापन



24 जनवरी 2017 को गांव दिसरापुर में जग्गू की झोपड़ी में अवैध असलहा संचालित होने की कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने दबिश देकर अवैध शस्त्र बनाने वाले नंदराम विश्वकर्मा को दबोच लिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चार्जशीट न्यायालय में पेश कर दी थी। छापामार कार्रवाई में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री से एक बना हुआ देशी तमंचा, आधा दर्जन अधबने तमंचे, छह छोटी नाले, ग्रिल मशीन समेत शस्त्र बनाने के तमाम औजार बरामद किए थे।
विज्ञापन



पुलिस की चार्ज रिपोर्ट दाखिल होने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अवैध असलहा फैक्ट्री के संचालक नंदराम की जमानत खारिज कर दी। इसके बाद जनपद न्यायाधीश की अदालत में जमानत दाखिल की गई। इस पर शासकीय अधिवक्ता ने सरकार पक्ष की ओर से बहस करते हुए बताया कि आरोपी पर गैंगस्टर का भी मुकदमा चल रहा है। साथ ही उसका आपराधिक इतिहास भी अदालत के सामने प्रस्तुत किया गया। जिस पर जिला पियूष चंद्र श्रीवास्तव ने जमानत खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed