फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   accused absconded

मुठभेड़ में हत्थे चढ़ा बदमाश अस्पताल से भागा, सिपाही सस्पेंड

Sun, 01 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
accused absconded
कमलेश माझी - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के गौरिया नैन गांव के पास घाघरा नदी के किनारे 27 अप्रैल को मुठभेड़ के दौरान गोंडा के हिस्ट्रीशीटर बदमाश रामकुमार यादव को मार गिराने वाली पुलिस मुठभेड़ के बीच पकड़े बदमाशों पर गिरफ्त बनाए रखने में कामयाब नहीं हो सकी। हत्थे चढ़े तीन बदमाशों में शामिल कमलेश मांझी शनिवार को पुलिस को चकमा देकर जिला अस्पताल से भागने में कामयाब हो गया। एसपी कृपाशंकर सिंह के निर्देश पर अस्पताल में मांझी की निगरानी कर रहे दो सिपाहियों अनिल सिंह और संजय सिंह को निलंबित करते हुए हिरासत में ले लिया गया है। दोनों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से गोला के मूल निवासी और छावनी थाने में तैनात दरोगा आदित्य यादव जख्मी हुए थे, जबकि भागने की कोशिश कर रहे कमलेश मांझी के पैर में पुलिस की गोली लगी थी। कमलेश के साथ दो अन्य बदमाशों को धर दबोचने में पुलिस कामयाब रही थी। तब से जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में उपचाराधीन कमलेश मांझी ने शनिवार की सुबह छह बजे से सात बजे के बीच टॉयलेट का इस्तेमाल किया। लौटने पर निगरानी कर रहे सिपाहियों से दातून मांगा। सिपाही दातून लेने गए और इसी बीच वह अस्पताल से गायब हो गया। इस जानकारी पर नाकेबंदी करके जिले भर में चेकिंग कराई गई लेकिन वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed