फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A police Constable was death in road accident in jaipur at kanota

वारंटी की तलाश में जा रहा था कांस्टेबल, मौत ने बीच राह घेरा  

Mon, 21 Aug 2017 04:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 21 Aug 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
A police Constable was death in road accident in jaipur at kanota
दिवंगत कांस्टेबल नरेश शर्मा - फोटो : Vishnu Sharma
वारंटी की तलाश में जा रहे बाइक सवार एक पुलिस कांस्टेबल की आज सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा लोडिंग पिकअप की टक्कर से हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोडिंग को जब्त कर लिया, जबकि ड्राइवर मौके से भाग निकला। हादसा जयपुर के कानोता थाना इलाके में हुआ।
विज्ञापन


हादसे का शिकार 29 वर्षीय कांस्टेबल नरेश शर्मा मूल रूप से अलवर जिले का रहने वाला था। वह वर्ष 2008 में राजस्थान पुलिस में भर्ती हुआ था। फिलहाल जयपुर कमिश्नरेट के पूर्व जिले में कानोता थाने में तैनात था। बीती रात को वह नाइट ड्यूटी पर था। पुलिस के मुताबिक आज वह स्टैंडिंग वारंटी की तलाश में बाइक से कहीं जा रहा था। तभी सांभरिया रोड पर तेज रफ्तार लोडिंग पिकअप ने नरेश की बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे का पता चलने पर कानोता थाने की पुलिस चेतक ने तत्काल कांस्टेबल नरेश को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान नरेश ने दम तोड़ दिया। साथी कांस्टेबल की मौत की सूचना से पुलिस महकमे में शोक छा गया। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed