{"_id":"5c58891abdec2273952175df","slug":"31549306138-bulandshehr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्टर इंडिया का खिताब पा चुके जिम संचालक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिस्टर इंडिया का खिताब पा चुके जिम संचालक को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिस्टर इंडिया का खिताब पा चुके जिम संचालक को मारी गोली
खुर्जा। बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर इंडिया का खिताब पाने वाले जिम संचालक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर घायल कर दिया। घटना रविवार देर रात कॉलेज रोड स्थित एक जिम के अंदर की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात को अंजाम देने के भाग रहे बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। गंभीर हालत में संचालक को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
खुर्जा जंक्शन निवासी विकास कौशिक पुत्र मोहनलाल वर्ष 2018 में बिहार के गया में आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके हैं। कॉलेज रोड पर वह जिम चलाते हैं। रविवार देर रात वह अपना जिम बंद कर घर जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान दो लोग जिम में घुस गए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए उन्हें घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि छह राउंड गोलियां चलाई गईं। जिसमें उनके चेहरे, पीठ और सीना समेत अन्य अंगों पर चार गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विकास कौशिक को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी चंद्रलोक कॉलोनी निवासी पुष्पेन्द्र उर्फ पूसा और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 506 में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी की फुटेज की भी जांच हो रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । -अरविंद कुमार, कोतवाली प्रभारी खुर्जा