फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत, एक अन्य दुर्घटना में महिला की मौत

सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत, एक अन्य दुर्घटना में महिला की मौत

Thu, 24 May 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक ही घर के दो चिराग बुझे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
हथीन।

बाइक और पानी के टैंकर की टक्कर सेे दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर दुर्घटनाओं को अंजाम देने वाले वाले वाहनों के चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शवों का पोस्टमार्टम करा उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद मलाई गांव के किशोर आयु के दो सगे भाई बाइक पर सवार हो होडल-नूंह रोड से गुजर रहे थे। पुलिस चौकी के निकट एक सामने से तेज गति में आए एक पानी के टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। इस दुर्घटना में 17 वर्षीय मुबारिक की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका भाई 13 वर्षीय बिलाल गंभीर अवस्था में घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मृतक के शव को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और घायल को उपचार के लिए नल्हड मेडिकल कॉलेज ले जाने लगे। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही बिलाल ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दुर्घटना में दोनों सगे भाइयों की मौत की सूचना जैसे ही उनके घर पर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के लोग भी दोनों भाइयों की दुर्घटना में मौत की सूचना मिलने पर उनके घर शोक व्यक्त करने पहुंच गए। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर टैंकर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर ने कुचला, महिला की मौत
वहीं दूसरी दुर्घटना गांव कोंडल में हुई। जहां एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए सुनीता नामक महिला को कुचल दिया। मौके पर ही सुनीता की मृत्यु हो गई। मृतका के पति हरिचंद के बयान पर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ बहीन कृष्णकांत ने बताया कि दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा पोस्टमार्टम के बाद लाशों को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed