फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   दो चोर दबोचे गए, 11 बाइकें बरामद

दो चोर दबोचे गए, 11 बाइकें बरामद

Sat, 08 Dec 2018 01:31 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
संभल/ धनारी। धनारी पुलिस ने अंतर्राज्ययीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 11 बाइकें, तमंचा और चाकू बरामद किया है। यह चोर एनसीआर और दिल्ली से बाइकों को चोरी कर संभल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में फर्जी तरीके से कागज तैयार कर बेचा करते थे। यह खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक ने किया है। शुक्रवार दोपहर को किए अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे करीब धनारी प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गांव आर्थल चौराहे पर तीन युवक अलग-अलग बाइकों से खड़े हैं। युवकों के पास बाइकें चोरी की हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश दी। दो लोगों को दो बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक युवक भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बाइक चोरी की बात कबूल की। बताया कि एक बाइक गौतमबुद्ध नगर के कासना से चोरी की है और एक बाइक दिल्ली से चोरी करना बताया।
विज्ञापन

आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की तो थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर की नदी के किनारे लगी झाड़ियों से नौ बाइकें बरामद कराईं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अन्तर्राज्ययी चोर दिल्ली, एनसीआर, मुुुुरादाबाद और आसपास के जनपदों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह चोर शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, अस्पताल और बैंक को निशाना बनाते थे। बाद में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में गाड़ी का नंबर बदलकर धोखाधड़ी कर बेच दिया करते थे। पकड़े गए आरोपियों में कोतवाली गुन्नौर के गांव घुघइय्या निवासी मोहरपाल सिंह, बहजोई थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशियान निवासी समीर उर्फ भूरा हैैं। जबकि भागा आरोपी धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी बबलू उर्फ शिवम है। पुलिस भागे आरोपी की तलाश कर रही है।

-----------------------------
पकड़े गए आरोपी अन्तर्राज्ययी गैंग के सदस्य हैं। यह दिल्ली एनसीआर में घटनाओं को अंजाम देकर जनपद में बाइकों का नंबर बदलकर बेचने का धंधा करते थेे। बरामद बाइकों में से छह बाइकों को थानों से लिंक कर लिया गया है। धनारी पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। -पंकज कुुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed