{"_id":"5ca10608bdec2214586c3f74","slug":"191554056712-bulandshehr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह क्लेश से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह क्लेश से तंग युवक ने लगाया फंदा
खुर्जा। गृह क्लेश से तंग एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 38 वर्षीय युवक की शनिवार को अपने परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर युवक उस समय घर से बाहर चला गया। देरशाम घर पहुंचने के बाद युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर जान दे दी। जब परिजनों ने युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतारा और आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है। ब्यूरो