फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   बुलंदशहर में बवाल से पुलिस और प्रशासन सतर्क

बुलंदशहर में बवाल से पुलिस और प्रशासन सतर्क

Wed, 05 Dec 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
संभल। पड़ोसी जनपद बुलंदशहर के स्याना तहसील के गांव महाब में सोमवार को गोहत्या के शक पुलिस और हिंदूवादी संगठनों और ग्रामीणों में टकराव हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने चिंगरावठी चौकी के पास जाम लगा दिया। जाम खुलवाने की कोशिश पर लोग उग्र हो गए। कई वाहन फूंक दिए। पुलिस चौकी पर आग लगा दी। पुलिस ने हवाई फायरिंग की तो लोग और भड़क गए। इसके बाद भड़की हिंसा में कोतवाल सुबोध कुमार सिंह समेत दो की मौत हो गई। सीओ समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरएएफ को तैनात करना पड़ा। घटना के बाद जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने संभल जिले के उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों को एहतियाती तौर पर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हिंदुत्ववादियों की गतिविधियों और प्रतिक्रियाओं पर भी प्रशासन की नजर है। साथ ही गोहत्या के पुराने मामलों को खंगाला जा रहा है। उन पर प्रभावी कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। कुछ मामलों में गैंगस्टर और एनएसए तक लगाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने गोवंशीय पशुओं के अवैध धंधे के नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास किया है। इसके तहत उन लोगों को चिह्नित किया गया है जो लंबे समय से इस कारोबार में हैं और करोड़ों रुपये कमा चुके हैं। इन लोगों की संपत्ति भी जब्त की जा सकती है। अभी तक संभल जिले में गोहत्या और गोवंशीय पशुओं की तस्करी से संपत्ति अर्जित करने वाले चार लोगों को पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


भाकियू ने छह दिसंबर का आंदोलन टाला
संभल। जनपद और प्रदेश की संवेदनशीलता को देखते हुए भाकियू ने 6 दिसंबर को होने वाले किसान आंदोलन को टाल दिया है। आंदोलन अब 10 दिसंबर को होगा। भाकियू के मंडल महासचिव संजीव गांधी ने बताया कि मध्य गंगा नहर के कार्यालय पर 6 दिसंबर से बेमियादी धरना शुरू होना है। यह धरना संवेदनशीलता को देखते हुए टाला गया है लेकिन राष्ट्रीय आह्वान पर 9 दिसंबर को संभल जिले के आठ स्थानों पर चक्का जाम होगा। चक्का जाम आंदोलन के माध्यम से गन्ना मूल्य का बकाया मांगा जाएगा। बकाये पर बिजली काटने फैसले का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


काला दिवस मनाएंगे सपाई
संभल। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सईद अख्तर इसराईली ने हिलाली सराय में बैठक की। उन्होंने कहा कि छह दिसंबर को वह काला दिवस मनाएंगे। इसी दिन सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे जिसमें बाबरी मस्जिद की तामीर के लिए मांग उठाई जाएगी। बैठक में बिट्टू वारसी, नवील अहमद, फरहान रागिब, सुहेल चमन आदि ने भाग लिया
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट--
बुलंदशहर की घटना के बाद पुलिस प्रशासन की एहतियाती सतर्कता बढ़ी है। पुलिस थानों के प्रभारियों से कहा गया है कि वे भ्रमणशील और सतर्क रहें।
यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed