{"_id":"5bfd9ff5bdec22415a7f9c7b","slug":"181543348213-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित डीसीएम एलटी खंभे से टकराई, चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित डीसीएम एलटी खंभे से टकराई, चालक घायल
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। पवांसा में अनियंत्रित होकर डीसीएम एलटी खंभे से टकरा गई। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर जमा हुई भीड़ ने घायल को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा है।
मंगलवार सुबह आठ बजे करीब संभल की ओर से आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर एलटी लाइन से टकरा गई। इसमें मेरठ निवासी चालक वाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही चालक को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पवांसा चौकी पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भर्ती कराया। जिस समय डीसीएम अनियंत्रित होकर एलटी खंभे से टकराई उस समय मौके पर काफी ग्रामीण बैठे थे। यदि बैठे हुए व्यक्ति चपेट में आ जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं एलटी खंभा टूटने से सारा दिन पवांसा की विद्युत आपूर्ति बाधित रही।