{"_id":"593301354f1c1b4a7d8b45fa","slug":"149651488017-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय को थी खुद की हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजय को थी खुद की हत्या की आशंका
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ
ग्राम सचिव विजय की हत्या से जुड़ी दूसरी खबर, संशोधित खबर जा चुकी है, हेडिंग है-थप्पड़ से आग बबूला हुए हरिंद्र ने विजय के सिर पर घोंपा खंजर
विजय ने जताई थी हत्या की आशंका
भाई से 15 पंद्रह दिन पहले किया था इसका जिक्र
करनाल के एक पूर्व सरपंच पर जताई थी आशंका
पुलिस इस लीक पर भी कर रही है छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
विजय को पहले से अपनी हत्या की आशंका थी। उसने करीब पंद्रह दिन पहले अपने भाई वजीर को यह बात बताई थी कि मेरी हत्या कभी भी हो सकती है। दरअसल ग्राम सचिव विजय पिंजौर से पहले डबवाली, यमुनानगर, करनाल सहित अन्य जिलों में भी काम कर चुका था। एक मामले में उसकी करनाल के एक गांव के सरपंच से कुछ रिपोर्ट को लेकर विवाद हुआ था। रिपोर्ट में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए विजय के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।
विजय के परिजनों ने बताया कि बीडीपीओ ऑफिस में दी गई रिपोर्ट पर तत्कालीन सरपंच ने विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद से विजय को उसकी हत्या की आशंका सताने लगी। विजय के भाई वजीर सिंह ने बताया कि वह घर में एकमात्र कमाने वाला था, क्योंकि दुर्घटना के कारण वजीर के पांव ठीक तरह से काम नहीं करते हैं और वह कुछ कमाई भी नहीं करता है। हत्या के इस मामले में पुलिस पूर्व सरपंच से जुड़े पहलुओं पर भी छानबीन कर रही है।
हत्या के बाद कई अनसुलझे सवाल
हत्या के इस मामले में अब भी एक सवाल है कि आखिरकार तीन दिन पहले आए ग्राम सचिव के साथ ऐसी क्या बहस हुई, जिसमें उसकी हत्या कर दी गई। यह भी एक सवाल है कि आखिरकार तीनों युवक बर्थडे पार्टी में जब गए थे तो वह चाकू क्यों साथ लाए थे। सीआरपीएफ कैंप के बाहर उन्होंने आखिरकार कैसे लिफ्ट मांगने जैसी मामूली बहस के बाद हत्या कर दी। पुलिस तमाम पहलुओं की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
------------------
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
विजय के एक परिजन ने हत्या आरोपियों की पहचान कर, जल्द से जल्द गिरफ़्तारी की मांग कर रहे थे। लेकिन घंटों तक सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में शव रखने के बाद कालका में शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया। पोस्टमार्टम में शराब पीने की भी पुष्टि हुई है।
----------------