फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   14 lakhs of stolen from bullion shop in fatehpur

सराफा की दुकान से 14 लाख की चोरी

Sat, 19 May 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Sat, 19 May 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
14 lakhs of stolen from bullion shop in fatehpur
दुकान के अंदर चोरी करते। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाने से महज सौ मीटर दूरी पर चोरों ने शुक्रवार रात एक सराफा की दुकान से सोने, चांदी के 14 लाख के जेवर पार कर दिए। सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते युवक कैद हुए हैं। वहीं, पिता की परचून की दुकान से भी कूपन और नगदी ले गए।
विज्ञापन


किशनपुर कस्बा निवासी सुभाष चंद्र अग्रवाल की घर से 50 मीटर दूरी पर रामदेवालय मंदिर कैंपस में किराने व सराफा की दुकान है। सराफ की दुकान में बेटा संदीप कुमार अग्रवाल उर्फ शैंकी बैठता है। वहीं, किराना की दुकान पर पिता बैठते हैं। शैंकी सुबह लगभग आठ बजे दुकान खोलने पहुंचा। दुकान का शटर फैला था। चोरी की सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस के आने पर शटर खोला गया। किराने की दुकान में भी माल फैला था। सराफा की गद्दी का काउंटर पलटा मिला। सराफा की दुकान के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। कैमरे में चोर तीन बजकर 42 मिनट में दुकान के सामने खड़े हैं। उसके बाद शटर को लोहे की रॉड के सहारे फैलाकर अंदर घुसे। चार बजकर 50 मिनट तक दुकान को खंगालते दिखे।
विज्ञापन


शैंकी ने बताया कि उसकी दुकान से 20 किलो चांदी के जेवर, करीब दो सौ ग्राम सोने के जेवर, पांच हजार रुपये चुरा ले गए हैं। किराने की दुकान से गुटखे के 30 हजार के कूपन और 30 हजार रुपये नकदी उठा ले गए। करीब 14 लाख का माल पार किया है। सीसीटीवी कैमरों में चोरी करने वाले दो लोग ही दिखे हैं। चोरी का माल लूंगी में बांधकर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ श्रीपाल यादव, फील्ड यूनिट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची है। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि चोरी का मामला साफ है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed