{"_id":"5977db654f1c1bb3088b46fc","slug":"women-indian-cricket-team-arrives-india-after-icc-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्वकप के बाद भारत लौटी महिला क्रिकेट टीम का दिल्ली में जोरदार स्वागत","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
विश्वकप के बाद भारत लौटी महिला क्रिकेट टीम का दिल्ली में जोरदार स्वागत
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 26 Jul 2017 06:24 AM IST
विज्ञापन
Women Cricket team
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी महिला विश्व कप में जीतते-जीतते हार जाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। वहीं, महिला टीम के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। महिला टीम का फूल मालाओं और तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। रात का वक्त होने के बावजूद बड़ी संख्या में फैंस मौजूद रहे।
विज्ञापन
बता दें कि विश्व कप के फाइनल में भारतीय टीम इंग्लैंड से 9 रनों से मात खा गई थी। इंग्लैंड की टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 229 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में भारतीय टीम 219 रनों पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
भारतीय टीम के प्रशंसक
Women Cricket team
रात होने के बावजूद भी काफी में संख्या में महिला टीम के प्रशंसक सभी खिलाड़ियों का इंतजार करते रहे और जैसे ही टीम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची सभी के चेहरे खिल उठे।
बता दें कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेलने वाली हिमाचली क्रिकेटर सुषमा वर्मा को हिमाचल सरकार ने बड़ा ऑफर दिया है। सरकार ने सुषमा का हिमाचल पुलिस में डीएसपी रैंक का पद देने का ऑफर दिया है।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने क्रिकेटर सुषमा को यह ऑफर देते हुए कहा कि हिमाचल को इस बेटी पर गर्व है। फिलहाल सुषमा रेलवे में नौकरी कर रही हैं। अब यह उनपर निर्भर करेगा कि वह यह पद लेती हैं या नहीं। वहीं, कभी पंजाब पुलिस अधिकारी ने बोला था कि हरमनप्रीत भज्जी नहीं है जो नौकरी दें। आज सरकार ने खुद उन्हे DSP का पद ऑफर किया है।
फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम की अहम सदस्य रही उत्तराखंड की एकता बिष्ट और मानसी जोशी का उत्तराखंड सरकार विशेष सम्मान करेगी। हालांकि सरकार की ओर से किसी तरह के पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई है।