फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Women cricket first time in the Birmingham Commonwealth Games, ICC and CGF announced

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट, आईसीसी और सीजीएफ ने की घोषणा

Thu, 19 Nov 2020 06:54 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 19 Nov 2020 06:54 AM IST
विज्ञापन
Women cricket first time in the Birmingham Commonwealth Games, ICC and CGF announced
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

बर्मिंघम में वर्ष 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए महिला क्रिकेट टीमों की क्वालिफिकेशन प्रक्रिया की बुधवार को घोषणा कर दी गई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और राष्ट्रमंडल खेलों के महासंघ (सीजीएफ) ने इसकी घोषणा की। राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट (टी-20) को शामिल किया जा रहा है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त किया जाएगा।

विज्ञापन

 
22 साल पहले खेल चुकी है पुरुष टीम : यह दूसरा मौका जब राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को शामिल किया जा रहा है। वर्ष 1998 में क्वालालंपुर में हुए खेलों में पुरुष वर्ग का टूर्नामेंट खेला गया था। राष्ट्रमंडल खेलों के महासंघ (सीजीएफ) अध्यक्ष डेम लुइस मार्टिन ने कहा कि हम बर्मिंघम 2022 खेलों में महिला टी-20 क्रिकेट को शामिल करके बेहद खुश है। क्रिकेट हमेशा से राष्ट्रमंडल देशों का लोकप्रिय खेल रहा है। पहले पुरुष क्रिकेट को शामिल किया गया था अब महिलाओं की बारी है।  
विज्ञापन


 
2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम में होना है राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन
आठ टीमें लेंगी हिस्सा : राष्ट्रमंडल खेलों में कुल आठ अंतरराष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी। इसके तहत एक अप्रैल 2021 को मेजबान इंग्लैंड के अलावा रैंकिंग में शीर्ष छह में शामिल टीमों को सीधा प्रवेश मिलेगा। भारतीय महिला टीम की मौजूदा रैंकिंग तीन है। और इसके सभी मैच इंग्लैंड के एजबेस्टन में खेले जाएंगे। इसके अलावा बाकी बचे एक स्थान के लिए उस टीम को प्रवेश दिया जाएगा, जो राष्ट्रमंडल खेलों की क्वालिफायर विजेता होगी। इसके प्रारुप और विस्तृत जानकारी की घोषणा बाद में की जाएगी। क्वालिफाई करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2022 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल किया जाना बड़ी बात है। कामना करती हूं कि यह बेहद सफल हो और उच्च स्तरीय खेल देखने को मिले।-हरमनप्रीत कौर, भारतीय कप्तान

 
राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट महिला क्रिकेट के वैश्विक विकास के लिए शानदार अवसर है। इसे संभव बनाने के लिए राष्ट्रमंडल खेलों की फेडरेशन का शुक्रिया। -मनु साहनी, मुख्य कार्यकारी, आईसीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed