फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Why Is June 20 Special For Indian Cricket? Six Indian Players Made Their Test Debut On This Date

20 जून का अनोखा संयोग: इसी दिन टेस्ट में उतरे छह भारतीय खिलाड़ी, इनमें से तीन ने बदली भारतीय क्रिकेट की तस्वीर

Sat, 20 Jun 2026 01:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 20 Jun 2026 01:20 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट इतिहास में 20 जून सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि कई यादगार शुरुआतों का गवाह रही है। इसी दिन राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, विराट कोहली और हाल में साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। खास बात यह है कि इनमें से कई खिलाड़ी आगे चलकर भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारे बने। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या 20 जून भारतीय क्रिकेट के लिए किसी ‘गोल्डन डे’ से कम है?

विज्ञापन
Why Is June 20 Special For Indian Cricket? Six Indian Players Made Their Test Debut On This Date
सुदर्शन, गांगुली, द्रविड़ और कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई तारीखें ऐसी हैं जो हमेशा याद रखी जाएंगी, लेकिन 20 जून का दिन कुछ अलग ही महत्व रखता है। यही वह तारीख है जिस दिन भारतीय क्रिकेट को राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का टेस्ट डेब्यू देखने को मिला। अब इस सूची में युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन का नाम भी जुड़ चुका है। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या 20 जून भारतीय क्रिकेट के लिए किसी शुभ संयोग या ‘गोल्डन डे’ की तरह है?

विज्ञापन

20 जून को टेस्ट डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी

खिलाड़ी डेब्यू वर्ष
राहुल द्रविड़ 1996
सौरव गांगुली 1996
विराट कोहली 2011
प्रवीण कुमार 2011
अभिनव मुकुंद 2011
साई सुदर्शन 2025
विज्ञापन
विज्ञापन

जब एक ही दिन शुरू हुआ द्रविड़ और गांगुली का सुनहरा सफर
20 जून 1996 भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन था। इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर दो युवा खिलाड़ियों राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा। गांगुली ने अपने डेब्यू टेस्ट में शानदार शतक लगाकर दुनिया को अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दूसरी ओर द्रविड़ शतक से चूक गए, लेकिन 95 रन की पारी खेलकर यह संकेत दे दिया कि भारतीय क्रिकेट को आने वाले वर्षों के लिए एक भरोसेमंद बल्लेबाज मिल गया है। आगे चलकर द्रविड़ ‘द वॉल’ बने, जबकि गांगुली ने भारतीय क्रिकेट को नई आक्रामक पहचान दी।
विज्ञापन

विराट कोहली ने भी इसी तारीख को रखा था पहला कदम
20 जून 2011 को एक और युवा बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया, जिसका नाम था विराट कोहली। वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्स्टन टेस्ट में कोहली का डेब्यू बेहद साधारण रहा और वह बड़ी पारी नहीं खेल सके। हालांकि आने वाले वर्षों में उन्होंने जो उपलब्धियां हासिल कीं, उसने उन्हें आधुनिक क्रिकेट का सबसे बड़ा बल्लेबाज बना दिया। कोहली आज टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूपों में भारत के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।

प्रवीण कुमार और अभिनव मुकुंद भी इसी सूची में
कोहली के साथ 2011 में प्रवीण कुमार और अभिनव मुकुंद ने भी 20 जून को टेस्ट डेब्यू किया था। प्रवीण ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान बनाई, जबकि मुकुंद घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक तमिलनाडु के लिए अहम खिलाड़ी रहे। हालांकि दोनों का करियर द्रविड़, गांगुली या कोहली जितना लंबा नहीं चला, लेकिन उनका नाम भी इस खास तारीख से जुड़ा हुआ है।

क्या साई सुदर्शन बनेंगे अगला बड़ा नाम?
2025 में युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने भी 20 जून को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला। सुदर्शन को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है और कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि उनमें लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए खेलने की क्षमता है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वह भी भारतीय क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल कर पाएंगे। अगर ऐसा होता है तो 20 जून को भारतीय क्रिकेट का ‘गोल्डन डे’ कहने वालों की संख्या और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed