{"_id":"59a4020a4f1c1bed748b45be","slug":"we-have-lost-the-winning-formula-says-sri-lanka-s-standiin-captain-chameera-kapugedara","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरीज हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान बोले- हम भूल गए हैं जीत का फार्मूला","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
सीरीज हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान बोले- हम भूल गए हैं जीत का फार्मूला
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 28 Aug 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
चमारा कप्पुगेदरा
श्रीलंका के कार्यवाहक कप्तान चमारा कप्पुगेदरा का मानना है कि उनकी टीम जीत की कला भूल गयी है और उन्होंने टीम से आग्रह किया कि वह जिम्मेदारी ले और भारत के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मैच से पहले अपनी कमजोरियों पर काम करे।
कप्पुगेदरा ने कल तीसरे वनडे में भारत के हाथों छह विकेट से हार के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोई भी बाहरी समस्या नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि हम जीत का फार्मूला भूल गये हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कई टीमों के साथ ऐसा होते हुए देखा है। जब टीम हार रही होती है तो जीत के करीब पहुंचने पर भी वे बाधा पार नहीं कर पाते हैं। इसलिए हमने जीत का फार्मूला खो दिया है। हमें अब एक मैच जीतना होगा और फिर उस लय को आगे बढ़ाना होगा। ’’ कापुगेदारा हालांकि गेंदबाजों के प्रदर्शन से प्रभावित दिखे और उन्होंने बल्लेबाजों से अच्छा प्रदर्शन करने के लिये कहा।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस पर काफी बात की कि हम कैसे चीजों को पटरी पर लेकर आएं। पिछले दो मैचों में हमने अच्छी गेंदबाजी की। पिछले दो मैचों में हमारी गेंदबाजी में काफी सुधार हुआ। दूसरी तरफ हमारे बल्लेबाजों को अपने खेल को बेहतर करने की जरूरत है। अगर हम अच्छा स्कोर खड़ा करते हैं तो जीत दर्ज कर सकते हैं। ’’ तीसरे वनडे के दौरान दर्शकों का व्यवहार भी अच्छा नहीं रहा तथा उन्होंने सीमा रेखा पर क्षेत्ररक्षण कर रहे श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर बोतलें फेंकी। उस समय भारत को जीत के लिये आठ रन की दरकार थी। इससे कुछ समय तक खेल रूका रहा और दर्शकों को हटाने के बाद ही खेल आगे शुरू हो पाया। इससे पहले दाम्बुला में भी पहले वनडे में हार के बाद श्रीलंकाई टीम की बस रोक दी गयी थी।
विज्ञापन
कप्पुगेदरा ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी लेनी होगी तभी हम जीत सकते हैं। हमारी भी कमजोरियां हैं और इसलिए हम हार रहे हैं। हमें इन कमजोरियों का पता करके आगे मैच से पहले उन पर काम करना होगा। पता नहीं लोग इस बारे में क्या सोचते हैं लेकिन जहां तक मेरा मानना है तो टीम में कोई समस्या नहीं है। हमें अब केवल अच्छा प्रदर्शन करना होगा और मैच जीतने होंगे। ’’