{"_id":"694f682ef6c1afb5d100243c","slug":"virat-kohli-s-heartwarming-gesture-for-gujarat-spinner-after-dismissal-in-vijay-hazare-trophy-2025-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: विराट कोहली का दिल जीत लेने वाला अंदाज, विकेट लेने वाले गुजरात के स्पिनर को दिया खास तोहफा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Virat Kohli: विराट कोहली का दिल जीत लेने वाला अंदाज, विकेट लेने वाले गुजरात के स्पिनर को दिया खास तोहफा
Sat, 27 Dec 2025 10:31 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 27 Dec 2025 10:31 AM IST
सार
विराट कोहली भले ही शतक से चूक गए हों, लेकिन गुजरात के स्पिनर विशाल जायसवाल के लिए उनका सम्मानजनक व्यवहार और साइन की हुई मैच बॉल ने फैंस का दिल जीत लिया। मैदान के अंदर और बाहर विराट का यह अंदाज खेल भावना की मिसाल बना।
विज्ञापन
विशाल और कोहली
- फोटो : Instagram
विस्तार
विजय हजारे ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ दिल्ली के दूसरे मुकाबले में विराट कोहली लगातार दूसरा शतक पूरा नहीं कर सके। आंध्र प्रदेश के खिलाफ पिछले मैच में 131 रनों की शानदार पारी खेलने वाले विराट इस मैच में भी बेहतरीन लय में दिखे, लेकिन शतक से महज 23 रन दूर रह गए। उन्होंने 77 रनों की अहम पारी खेली और दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विशाल जायसवाल ने तोड़ा विराट का सपना
गुजरात के लिए लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर विशाल जायसवाल ने विराट कोहली का विकेट लेकर बड़ा नाम अपने खाते में जोड़ा। जायसवाल की गेंद पर आउट होने के बाद विराट भले ही निराश नजर आए, लेकिन मैच के बाद उनका व्यवहार यह दिखाने के लिए काफी था कि वह मैदान पर जितने महान खिलाड़ी हैं, उतने ही जमीन से जुड़े इंसान भी हैं।

विकेट लेने वाले गेंदबाज के लिए खास जेस्चर
मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली को विशाल जायसवाल से बातचीत करते हुए देखा गया। इसके बाद विराट ने जायसवाल को मैच बॉल पर साइन करके दी, जिसे युवा स्पिनर ने जीवन के यादगार पल के रूप में संजो लिया। जायसवाल ने बाद में इस पल को इंस्टाग्राम पर साझा किया।

जायसवाल का भावुक पोस्ट
जायसवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'टीवी पर उन्हें खेलते देखने से लेकर उनके साथ मैदान साझा करने तक का सफर अविश्वसनीय है। विराट भाई का विकेट लेना मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा।' उन्होंने आगे लिखा कि यह पल उनके लिए सपने के सच होने जैसा है और वह इसे जीवन भर संजोकर रखेंगे।

View this post on Instagram
मैच का रोमांचक हाल
मैच की बात करें तो दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 254/9 का स्कोर बनाया। विराट कोहली (77) और ऋषभ पंत (70) ने टीम की पारी को संभाला, जबकि विशाल जायसवाल ने चार विकेट लेकर गुजरात को मुकाबले में बनाए रखा।

दिल्ली ने जीता मुकाबला
जवाब में गुजरात की टीम 121/1 की मजबूत स्थिति में थी, लेकिन मिडिल ऑर्डर के पतन ने मैच का रुख बदल दिया। आर्या देसाई (57) और सौरव चौहान (49) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम 247 रन पर सिमट गई। दिल्ली के लिए प्रिंस यादव (3/37) हीरो रहे, जबकि ईशांत शर्मा और नवदीप सैनी ने अहम विकेट लेकर जीत पक्की की।

प्लेयर ऑफ द मैच बने विराट
विराट कोहली को उनकी निर्णायक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह इस सीजन में उनका आखिरी घरेलू मुकाबला भी हो सकता है।