फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   T20 World Cup 2026 started with a boundary for fifth time in PAK vs NED t20 match when did this happen before?

T20 WC: पांचवीं बार चौके के साथ शुरू हुआ टी20 विश्वकप, नीदरलैंड के नाम जुड़ी उपलब्धि; इससे पहले ऐसा कब-कब हुआ?

Sat, 07 Feb 2026 04:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Feb 2026 04:46 PM IST
सार

टी20 विश्वकप का आगाज हो गया है। पहले मैच में पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीमें आमने-सामने थीं। यह मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला गया। 148 रन का लक्ष्य पाकिस्तान की टीम 19.3 ओवर में जाकर हासिल कर पाई। एक वक्त तो नीदरलैंड ने पाकिस्तान की सांसें अटका दी थीं।

विज्ञापन
T20 World Cup 2026 started with a boundary for fifth time in PAK vs NED t20 match when did this happen before?
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच - फोटो : IANS

विस्तार

पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। शनिवार को नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने इस संस्करण की पहली ही गेंद पर चौका लगाया। यह पांचवां ऐसा टी20 विश्वकप है, जिसकी शुरुआत चौके के साथ हुई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन का दूसरा मैच वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता में जारी है, जबकि दिन के तीसरे मैच में भारत के सामने अमेरिका की टीम होगी।
विज्ञापन

इस विश्व कप से पहले ऐसा चार बार हुआ था। आइए जानते हैं कब-कब-
  • साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का आगाज क्रिस गेल के चौके के साथ हुआ था।
  • इसके बाद इंग्लैंड के रवि बोपारा ने नीदरलैंड के खिलाफ चौके के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2009 की शुरुआत की थी।
  • फिर श्रीलंका के दिलशान मुनावीरा ने टी20 वर्ल्ड कप-2012 की पहली गेंद पर चौका लगाया था।
  • कनाडा के एरॉन जॉनसन ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 की शुरुआत चौके के साथ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के पसीने छूटे
टी20 विश्वकप का आगाज हो चुका है। पहले मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को तीन विकेट से हरा दिया है। पाकिस्तान की टीम पहले ही मैच में उलटफेर से बच गई। कोलंबो में खेले गए इस मैच में 148 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में सात विकेट पर 119 रन बनाकर जूझ रही थी। उसे आखिरी दो ओवर में 29 रन की दरकार थी। हालांकि, 19वें ओवर ने पूरा मैच बदल दिया। 19वें ओवर में लोगन वान बीक गेंदबाजी के लिए आए और इस ओवर में पाकिस्तान के फहीम अशरफ और शाहीन अफरीदी ने 24 रन बटोरे।
विज्ञापन

हारते-हारते बचा पाकिस्तान
इस ओवर की पहली गेंद पर फहीम ने छक्का लगाया, लेकिन दूसरी ही गेंद पर मैक्स ओडॉड ने फहीम का आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद फहीम ने जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए अगली चार गेंदों में दो छक्के और एक चौका लगाया। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए पांच रन चाहिए थे और तीन गेंदों में पांच रन बना लिए। इस तरह पाकिस्तान ने 19.3 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। फहीम 11 गेंद में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 29 रन और शाहीन अफरीदी पांच रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 147 रन बनाए थे। नीदरलैंड ने जीता हुआ मैच गंवा दिया, वहीं पाकिस्तान की टीम जीत तो गई, लेकिन नीदरलैंड ने उनकी सांसें अटका दी थीं। ऐसे में आगे अमेरिका की टीम उनका बैंड बजा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed