7 अप्रैल से शुरू होने वाले IPL के लिए सभी खिलाड़ियों ने अपनी कमर कस ली है। सभी टीमों की तैयारियां लगभग आखिरी पड़ाव पर है। मगर इसके ठीक पहले सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को सदमा लगा है। इसक दर्द उन्होंने अपने फैंस के साथ भी शेयर किया है।
दरअसल शिखर की पालतू पेट टेरी की मौत हो गई है। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर अपना दुख बयां किया। साथ ही अपनी पेट की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं हैं। धवन ने ट्वीट किया, 'मुझे मेरी प्यारी टेरी बहुत याद आएगी। वह कल रात मेरा साथ छोड़ गई और अब मैं उसकी यादों के सहारे जिंदगी के बाकी दिन गुजारने वाला हूं। वह जहां भी गई, खुशियां बिखेर गई। उसकी जगह कोई और नहीं ले सकता। लव यू टेरी।'
पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे शिखर धवन सनराइजर्स हैदराबाद के अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। पूर्व में वो इसी टीम की अगुवाई भी कर चुके हैं। टीम के नियमित कप्तान डेविड वॉर्नर की गैरहाजिरी में फैंस की उम्मीदें गब्बर से बढ़ गई है।
सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 9 अप्रैल को खेला जाएगा। गुरुवार को शिखर धवन ने अपने एक और ट्वीट से पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान शाहिद अफीरीदी को मुंहतोड़ जवाब दिया। दरअसल उनका ये रिएक्शन तब आया जब अफरीदी कश्मीर के बारे में ट्विटर पर भारतीयों के बारे में विवादित बयान दिया था।