ये सभी जानते है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल हैं। इस खेल में कब-कौन सी टीम हारेगी-जीतेगी या कौन सा खिलाड़ी कब आउट हो जाएंगे। इस बात का अंदाजा लगाना शायद मुश्किल है। खासकर जब हम आईपीएल की बात करते हैं तो इस खेल में काफी तेजी रहती है और कम समय में अच्छा स्कोर करना होता है। किसी भी मैच में पहले ओवर की पहली गेंद का सामना करना थोड़ा कठीन होता है। कई बार तो बल्लेबाज पहले ही गेंद पर आउट हो जाते है। आइये जानते हैं आईपीएल के वो 6 सलामी जोड़ियां जो आईपीएल के दौरान शून्य पर हुए थे आउटः-
पार्थिव पटेल और स्टीफन प्लेमिंग
2 of 7
पार्थिव पटेल और स्टीफन प्लेमिंग
- फोटो : file
चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल और स्टीफन फ्लेमिंग आईपीएल के पहले सीजन (4 मई, 2008) में राजस्थान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शून्य पर आउट हो गए थे। दरअसल, राजस्थान के गेंदबाज सोहेल तनवीर ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर पार्थिव पटेल को आउट किया, जबकि पांचवी गेंद पर फ्लेमिंग को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। राजस्थान ने इस मैच को 8 विकेट से जीता था।
ग्रीम स्मिथ और स्वपनिल असनोदकर
3 of 7
ग्रीम स्मिथ और स्वपनिल असनोदकर
- फोटो : file
2 मई 2009 को डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ और स्वपनिल असनोदकर शून्य पर आउट हुए थे। दरअसल, राजस्थान की तरफ से फिडेल एडवार्ड्स ने ग्रीम स्मिथ को कैच आउट कराया था। जबकि असनोदकर रन आउट हुए थे। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने एडम गिलक्रिस्ट 3 विकेट से हराया था।
एडम गिलक्रिस्ट और हर्सल गिब्स
4 of 7
एडम गिलक्रिस्ट और हर्सल गिब्स
- फोटो : file
4 मई 2009 को खेले गए इस मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स के दोनों सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट और हर्सल गिब्स शून्य पर आउट हो गए थे। एडम गिलक्रिस्ट को सीएसके के तेज गेंदबाज एलबी मोर्केल ने LBW आउट किया था, जबकि गिब्स को सुदीप त्यागी ने बोल्ड किया था। इस मुकाबले में सीएके ने 78 रनों से मैच जीता था।
लुक रोंची और जेपी डुमिनी
5 of 7
लुक रोंची और जेपी डुमिनी
- फोटो : file
दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज लुक रोंची और जेपी डुमिनी शू्न्य पर आउट हो गए थे। डुमिनी दिल्ली के स्टार गेंदबाज सनथ जयसुर्या की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थए, जबकि लुक रोंची को डेविड वार्नर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इस मुकाबले में दिल्ली को शानदार जीत मिली थी।