फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Shai Hope Reveals MS Dhoni Advice That Helped West Indies Chase 352 Against India

भारत vs वेस्टइंडीज: क्या धोनी की इस सलाह ने कप्तान शाई होप को बना दिया हीरो? अपनी टीम को क्लीन स्वीप से बचाया

Sun, 04 Oct 2026 08:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 04 Oct 2026 08:59 AM IST
सार

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने 352 रन का लक्ष्य पांच विकेट से हासिल कर इतिहास रच दिया। शाई होप ने नाबाद 162 रन की पारी खेली। मैच के बाद उन्होंने बताया कि एमएस धोनी की एक सलाह ने उन्हें दबाव में धैर्य बनाए रखने और लक्ष्य को छोटे हिस्सों में बांटकर हासिल करने में मदद की।

विज्ञापन
Shai Hope Reveals MS Dhoni Advice That Helped West Indies Chase 352 Against India
होप और धोनी - फोटो : ANI

विस्तार

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में ऐसी पारी खेली, जिसने उनकी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। भारत ने 351/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। होप 143 गेंदों पर 162 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन


मैच के बाद होप ने बताया कि भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की कही एक बात उन्हें इस मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते समय याद आ रही थी। होप ने कहा कि धोनी ने उनसे कहा था कि उनके पास जितना वह सोचते हैं, उससे ज्यादा समय होता है। होप ने कहा, 'मेरी महान खिलाड़ी एमएस धोनी के साथ अच्छी बातचीत हुई थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि आपके पास हमेशा उतना समय होता है, जितना आप सोचते हैं उससे ज्यादा। इसलिए हमने लक्ष्य को छोटे हिस्सों में बांटने की कोशिश की।'
विज्ञापन

Shai Hope Reveals MS Dhoni Advice That Helped West Indies Chase 352 Against India
शाई होप - फोटो : ANI
352 रन के लक्ष्य का दबाव नहीं आने दिया
वेस्टइंडीज की शुरुआत लक्ष्य के लिहाज से आसान नहीं थी। टीम के कुछ प्रमुख बल्लेबाज उपलब्ध नहीं थे और होप को 50 ओवर तक विकेटकीपिंग करने के बाद पारी की शुरुआत भी करनी पड़ी। इसके बावजूद उन्होंने धैर्य नहीं खोया। होप ने बताया कि उन्हें ग्रोइन के आसपास परेशानी भी महसूस हुई, लेकिन उन्होंने अंत तक लड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि भारत को ओवर रेट की वजह से फील्डरों को अंदर लाना पड़ सकता था और इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने धैर्य बनाए रखा। अमीर जांगू ने 67 रन और कीमो पॉल ने 44 रन की उपयोगी पारी खेली। वहीं होप ने नाबाद 162 रन बनाकर वेस्टइंडीज को लक्ष्य तक पहुंचाया। यह वनडे में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा।
विज्ञापन

Shai Hope Reveals MS Dhoni Advice That Helped West Indies Chase 352 Against India
कैंपबेल और शाई होप - फोटो : PTI
भारत ने पहले खड़ा किया था 351 रन का स्कोर
इससे पहले भारत ने 50 ओवर में 351/7 रन बनाए थे। केएल राहुल ने नाबाद 129 रन की शानदार पारी खेली। रोहित शर्मा ने 92 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 रन बनाए। भारत के विशाल स्कोर के बाद वेस्टइंडीज की जीत की उम्मीद कम ही नजर आ रही थी, लेकिन होप ने पूरी तस्वीर बदल दी। भारत पहले ही तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका था। इसलिए तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज की जीत उसके लिए सांत्वना जीत रही, लेकिन इस प्रदर्शन ने टीम को आगामी मुकाबलों के लिए बड़ा आत्मविश्वास दिया।
विज्ञापन

Shai Hope Reveals MS Dhoni Advice That Helped West Indies Chase 352 Against India
शुभमन गिल - फोटो : अमर उजाला
गिल ने फील्डिंग और डेथ बॉलिंग पर जताई चिंता
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने हार के बाद टीम की कुछ कमजोरियों को स्वीकार किया। उन्होंने खास तौर पर फील्डिंग और डेथ ओवर की गेंदबाजी को लेकर चिंता जताई। गिल ने कहा, 'हमने करीब छह-सात कैच छोड़े। यह अच्छा संकेत नहीं है, खासकर विश्व कप से पहले।' उन्होंने डेथ ओवर में रणनीति को लेकर भी सुधार की जरूरत बताई। गिल ने कहा, 'हमें अपनी डेथ बॉलिंग पर काम करना होगा। हमें यह स्पष्ट नहीं है कि हम आक्रमण कर रहे हैं या बचाव। डेथ ओवर में फील्डिंग को लेकर भी हमें स्पष्टता हासिल करनी होगी।' भारत ने इससे पहले दूसरे वनडे में 400 से ज्यादा रन दिए थे, हालांकि वह मुकाबला जीतने में सफल रहा था। तीसरे वनडे में भी गेंदबाजी और फील्डिंग की कमियों ने टीम को मुश्किल में डाल दिया। दूसरी ओर, होप की पारी ने वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ यादगार जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed