{"_id":"69aa9215ee18fc78cf0c4a24","slug":"sanju-samson-praised-by-ian-bishop-you-are-speaking-like-a-true-leader-after-india-s-t20-world-cup-heroics-2026-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: 'आप एक सच्चे लीडर की तरह बात कर रहे', दिग्गज कमेंटेटर इयान बिशप ने क्यों की सैमसन की तारीफ?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
T20 World Cup: 'आप एक सच्चे लीडर की तरह बात कर रहे', दिग्गज कमेंटेटर इयान बिशप ने क्यों की सैमसन की तारीफ?
Fri, 06 Mar 2026 02:06 PM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:06 PM IST
सार
संजू सैमसन की यह लगातार दूसरी मैच विजयी पारी थी। इसलिए जब वह प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार लेने पहुंचे तो प्रेजेंटर के तौर पर मौजूद वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी इयान बिशप ने उनकी जमकर तारीफ की। इसके बाद सैमसन ने कुछ ऐसा कहा जिससे बिशप भावुक हो गए और उन्होंने संजू को लीडर बता दिया।
विज्ञापन
इयान बिशप ने सैमसन की तारीफ की
- फोटो : IANS/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। संजू सैमसन ने लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया और उन्हें उनकी विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संजू सैमसन की यह लगातार दूसरी मैच विजयी पारी थी। इसलिए जब वह प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार लेने पहुंचे तो प्रेजेंटर के तौर पर मौजूद वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी इयान बिशप ने उनकी जमकर तारीफ की। बिशप ने सैमसन को लगातार दूसरे प्लेयर ऑफ द मैच के लिए बधाई दी। इसके जवाब में सैमसन ने कहा, 'जीत का सारा श्रेय जसप्रीत बुमराह को जाता है। वह एक विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं। ऐसे गेंदबाज जेनरेशन में एक बार आते हैं। उनका इस मैच में प्रदर्शन ऐसा ही था। प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड असल में उन्हें जाना चाहिए। अगर हमने डेथ ओवर्स में वैसी बॉलिंग नहीं की होती, तो मुझे लगता है कि मैं यहां खड़ा नहीं होता।' सैमसन की इस बात को सुनकर इयान बिशप काफी प्रभावित हुए और उन्हें एक सच्चा लीडर बताया।
भारतीय टीम की जीत में संजू सैमसन ने बल्ले से तो जसप्रीत बुमराह ने गेंद से अहम भूमिका निभाई। संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 89 रन बनाए, जबकि बुमराह ने चार ओवरों में मात्र 33 रन देकर दो विकेट लिए। इसमें 16वें और 18वें ओवर में क्रमश: आठ और छह रन दिए। इन दो ओवरों ने मैच का पलड़ा भारत की तरफ मोड़ दिया। अगर बुमराह के ओवर के किफायती नहीं रहे होते तो भारतीय टीम ये मैच गंवा सकती थी। इसीलिए संजू ने बुमराह की तारीफ की।
विज्ञापन
मैच पर नजर डालें तो भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के 42 गेंदों पर बनाए गए 89 रन की मदद से 253 रन बनाए थे। जैकब बेथेल के 48 गेंदों पर सात छक्कों और आठ चौकों की मदद से खेली गई 105 रन की यादगार पारी के बावजूद इंग्लैंड सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी और मैच सात रन से हार गई।