{"_id":"590eff774f1c1bdb55850ab3","slug":"royal-challengers-bangalore-to-wear-green-jersey-for-match-against-kolkata-knight-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":" आखिर क्यों बदल जाती है 'विराट सेना' की जर्सी ?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
आखिर क्यों बदल जाती है 'विराट सेना' की जर्सी ?
amarujala.com- written by: किरण सिंह
Updated Sun, 07 May 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार क्रिकेटरों से सजी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू आज अपने घरेलु मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलने उतरी। आईपीएल के इस सत्र में अभी तक खेले गए मैच में आरसीबी रेड जर्सी में नजर आई, लेकिन आज ग्रीन जर्सी में मैदान पर उतरी। क्या आप जानते है कि हर सत्र के कुछ मैचों में आरसीबी ग्रीन जर्सी पहनकर मैदान पर क्यों खेलती है। दरअसल आरसीबी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए इस रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरती है।
विज्ञापन
टीम ने 2011 ग्रीन जर्सी पहनकर खेला था, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने गो ग्रीन नाम से इस पहल को अभी तक जारी रखा हुआ है। यह कदम ग्लोबल वार्मिंग के बारे लोगों को जागरूक करने के लिए उठाया गया। इससे पहले आरसीबी ने गो ग्रीन के तहत प्रशंसको से बसों में सफर करने के लिए अपील की थी। यही नहीं पिछले सत्र में भी आरसीबी के खिलाड़ी साइकिल से स्टेडियम पहुंचकर इस पहल की अगुवाई की और स्टेडियम तक पहुंचने के लिए प्रशंसकों के लिए सीएनजी रिक्शा लगाया गया।
विज्ञापन