सस्पेंस खत्म, रवि शास्त्री बने टीम इंडिया के कोच, जहीर को मिली गेंदबाजी की कमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवि शास्त्री के टीम इंडिया के कोच बनने की खबरों के बाद बीसीसीआई ने सस्पेंस खत्म करते हुए आखिरकार उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने बताया कि रवि शास्त्री को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड को विदेशी दौरे के दौरान बल्लेबाजी कोच होंगे। राहुल द्रविड अभी इंडिया अंडर 19 और इंडिया ए टीम के कोच की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीरखान को टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच की कमान सौंपी गई है। बीसीसीआई के कार्य कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने इस बात का ऐलान किया।
आपकों बता दें कि इससे पहले मीडिया में रविशास्त्री के टीम इंडिया के कोच बनने की खबर का बीसीसीआई ने खंडन किया।
बता दें कि इससे पहले मीडिया में यह खबर आई थी कि चयन समिति ने पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर रवि शास्त्री के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है। हालांकि मीडिया में यह खबर एएनआई के उस ट्वीट के बाद सामने आई जिसमें रवि शास्त्री के कोच बनने की जानकारी दी गई थी। एएनआई का ट्वीट सामने आते ही मीडिया में तेजी से यह खबर फैली। खबर फैलने के बाद बीसीसीआई को खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी।
दूसरी ओर इस पूरे घटनाक्रम के बाद एक बात जरूर साफ हो गई है कि टीम इंडिया और बीसीसीआई में अभी भी सबकुछ सही नहीं चल रहा है। क्योंकि जिस तरह से मंगलवार को दिनभर कोच पद पर अटकलों का दौर चलता रहा उसने बीसीसीआई की अंदरूनी उठापटक को ही उजागर करने का काम किया जिसका शिकार तीन दिग्गजों सचिन तेंदुल्कर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की सदस्यता वाली कोच चयन समिति भी बनती दिख रही है।
No decision has been made on appointment of new #coach. The CAC is still deliberating over it, says @BCCI .
— Press Trust of India (@PTI_News) July 11, 2017
CAC is still deliberating,formal announcement could be made later: Amitabh Chaudhary,BCCI on next coach pic.twitter.com/ZYSpAP7CnQ
— ANI (@ANI_news) July 11, 2017
मंगलवार को कोच की रेस में शास्त्री से आगे निकल गए थे सहवाग
खास बात ये है कि सोमवार को पूरे दिन कोच पद के लिए वीरेन्द्र सहवाग का नाम रेस में सबसे आगे निकलता दिख रहा था। मीडिया की खबरों में भी वीरेन्द्र सहवाग कोच पद के लिए चयन समिति की पहली पसंद बताए जा रहे थे।
उसकी बड़ी वजह थी मुंबई स्थित बीसीसीआई के मुख्यालय में हुई सीएसी की बैठक में सोमवार को रवि शास्त्री के नाम की घोषणा न होना। जिसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी थी कि रवि शास्त्री के नाम पर सचिन तेंदुल्कर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की कोच चयन समिति एकराय नहीं हो सकी है। बताया जा रहा था कि शास्त्री के मुकाबले पूर्व किक्रेटर वीरेन्द्र सहवाग इस रेस में आगे निकल गए हैं।
कोच के दावेदारों में सहवाग ही अकेले थे जो इंटरव्यू देने के लिए चयन समिति के सामने उपस्थित हुए थे, बाकी उम्मीदवारों ने स्काइप के जरिए अपनी प्रजंटेशन दी थी। सहवाग की प्रस्तुति से भी चयन समिति काफी प्रभावित नजर आई थी, इसके अलावा समिति के तीनों सदस्यों से भी सहवाग के मधुर संबंध रहे हैं। ऐसे में उनका दावा ही पुख्ता नजर आ रहा था। वहीं सीएसी सदस्य सौरव गांगुली से रवि शास्त्री की तनातनी भी किसी से छुपी नहीं है। हालांकि अब सबकी निगाहें सीएसी के निर्णय पर ही टिकी हैं कि क्या निर्णय लिया जाता है।