फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के कोच की दौड़ में सामने आया एक और दावेदार, जानिए कौन

Wed, 12 Jul 2017 10:29 AM IST
संदीप थपलियाल/अमर उजाला,श्रीनगर
संदीप थपलियाल/अमर उजाला,श्रीनगर Updated Wed, 12 Jul 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
indian cricket team coach rakesh sharma apply
indian cricket team

बीसीसीआई कमेटी को जल्द ही टीम इंडिया का कोच चुनना है। ऐसे में एक और दिग्गज ने टीम इंडिया के कोच के लिए आवेदन किया है।

indian cricket team coach rakesh sharma apply
indian cricket team

टीम इंडिया के कोच पद की दौड़ में रवि शास्‍त्री और वीरेंद्र सहवाग का नाम भले ही ऊपर चल रहा हो। लेकिन हम बात कर रहे हैं सहायक कोच की। इसमें उत्तराखंड के राकेश शर्मा भी इस दौड़ में शामिल हैं।

indian cricket team coach rakesh sharma apply
rakesh sharma

मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पालकोट गांव (एकेश्वर ब्लॉक) के रहने वाले शर्मा ने क्रिकेट में भारत से लेकर ओमान तक का लंबा सफर तय किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian cricket team coach rakesh sharma apply
oman cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के लिए चार विदेशी कोचों सहित 10 लोगों ने दावेदारी की थी। इसमें ओमान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच राकेश शर्मा का नाम भी है। शर्मा पिछले 18 वर्षों से ओमान में रह रहे थे। वह वर्ष 2014 में ओमान छोड़कर वतन लौट आए। वर्तमान में वह फरीदाबाद में क्रिकेट एकेडमी चला रहे हैं। 

विज्ञापन
indian cricket team coach rakesh sharma apply
rakesh sharma

दिल्ली में रहते हुए वह अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 टीम के खिलाड़ी रहे। इसके बाद वह दिल्ली से रणजी ट्राफी के लिए खेले। वर्ष 1996 में वह मस्कट (ओमान) चले गए, जहां वह ओमान नेशनल क्रिकेट टीम के प्रमुख खिलाड़ी बन गए। उन्होंने आस्ट्रेलिया से लेवल-3 कोर्स की कोचिंग ली। कोर्स के बाद उन्होंने कोच का जिम्मा संभाल लिया। जूनियर क्रिकेट टीम कोच रहने के बाद शर्मा महिला क्रिकेट टीम के कोच बने। अपनी मेहनत के बलबूते वह वर्ष 2010 में ओमान क्रिकेट टीम के कोच बन गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed