फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   R Ashwin Mocks Pakistan After T20 World Cup Defeat: “175 Was Enough For A Follow-On

पड़ोसियों का फिर उड़ा मजाक!: अश्विन ने पाकिस्तान के जख्मों पर नमक छिड़का, बोले- 175 ही काफी था फॉलो-ऑन के लिए

Wed, 18 Feb 2026 11:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 18 Feb 2026 11:26 AM IST
सार

भारत ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को 61 रन से हराया। 175 रन के लक्ष्य को लेकर आर अश्विन ने कहा कि यह स्कोर फॉलो-ऑन के लिए भी पर्याप्त था। उन्होंने टॉस और शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी रणनीति को पाकिस्तान की हार की मुख्य वजह बताया।

विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर ग्रुप चरण में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। कोलंबो के प्रेमदासा में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए। पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करते हुए 114 रन पर सिमट गया। भारत की जीत में ईशान किशन की 77 रन की पारी निर्णायक रही। अब पाकिस्तान के जख्मों पर भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने नमक छिड़का है। उन्होंने कहा है कि 175 रन पाकिस्तान को दूसरी बार खिलाने के लिए काफी थे। भारत से हार के बाद पड़ोसी देश का लगातार मजाक बन रहा है।
विज्ञापन

अश्विन का फॉलो-ऑन वाला बयान
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान की हार पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, '175 इस पिच पर 250 के बराबर है। 175 कम स्कोर नहीं है। इस पिच पर तो फॉलो-ऑन भी लागू किया जा सकता है। चार दिन के मैच में 150 रन और पांच दिन के मैच में 200 रन की बढ़त पर फॉलो-ऑन होता है। टी20 में यह स्कोर पूरी तरह पर्याप्त था। अगर भारत 20 रन और बना लेता, तो हम फॉलो-ऑन करा सकते थे।' अश्विन का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉस बना मैच का टर्निंग प्वाइंट
अश्विन ने टॉस को भी मैच का निर्णायक क्षण बताया। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, वहीं से मैच हाथ से निकल गया। इस विश्व कप में 10 ओवर में 100 रन का पीछा करना आसान नहीं है। प्रेमदासा स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना बेहद मुश्किल है।' उन्होंने आगे कहा, 'दबाव झेलने के मामले में भारत पाकिस्तान से 100 गुना बेहतर है। पाकिस्तान अभी उस स्तर पर नहीं है।'
विज्ञापन

शाहीन की गेंदबाजी पर सवाल
अश्विन ने कप्तान सलमान आगा और कोच माइक हेसन की रणनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने खासतौर पर शाहीन अफरीदी को पावरप्ले में जल्दी लाने के फैसले को गलती बताया। अश्विन ने कहा, 'हमने पहले ही बताया था कि ईशान किशन बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ खतरनाक हैं। आंकड़े सच बताते हैं। अगर शाहीन मार खा रहे थे, तो उन्हें एंगल बदलकर राउंड द विकेट आना चाहिए था। ऐसा नहीं हुआ। दूसरे ओवर में सैम अयूब को गेंदबाजी करनी चाहिए थी।'

पाकिस्तान की रणनीति पर तीखा विश्लेषण
अश्विन ने माना कि सलमान आगा और माइक हेसन के नेतृत्व में पाकिस्तान सामरिक रूप से बेहतर हुआ है, लेकिन भारत के खिलाफ फैसलों में चूक भारी पड़ी। उनके मुताबिक, मैच-अप और आंकड़ों को सही तरीके से लागू न करना हार की बड़ी वजह बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed