Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Morne Morkel Backs Anshul Kamboj After Criticism, Says Flat Pitch Made Bowling Difficult

कंबोज की आलोचना पर क्यों भड़के कोच मोर्कल: सिराज की प्लेइंग-11 में वापसी को लेकर क्या कहा? गुरनूर पर रखी राय

Thu, 26 Nov 2026 01:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 26 Nov 2026 01:40 PM IST
सार

पहले टेस्ट में गेंदबाजी की रफ्तार को लेकर सवालों के घेरे में आए युवा तेज गेंदबाज को भारतीय कोच का साथ मिला है। दूसरे टेस्ट से पहले मोर्कल ने न सिर्फ उनकी आलोचना पर जवाब दिया, बल्कि सिराज की जगह, गुरनूर की दावेदारी और टीम की आगे की रणनीति पर भी बात की।

विज्ञापन
Morne Morkel Backs Anshul Kamboj After Criticism, Says Flat Pitch Made Bowling Difficult
गुरनूर और सिराज को मौका नहीं - फोटो : BCCI

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी गेंदबाजी की रफ्तार को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे अंशुल कंबोज को भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का साथ मिला है। मोर्कल ने इस युवा तेज गेंदबाज का बचाव करते हुए कहा कि सपाट पिच पर गेंदबाजी करना आसान नहीं था। ऐसे में कंबोज की कड़ी आलोचना करने के बजाय टीम को उनका समर्थन करना चाहिए।

विज्ञापन


कंबोज ने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में कुल 45 ओवर गेंदबाजी की थी। हालांकि, दूसरे और तीसरे स्पेल के दौरान उनकी रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे से भी कम हो गई थी। उनकी गेंदबाजी में विविधता की कमी भी नजर आई थी। अब दूसरे टेस्ट से पहले मोर्कल ने उनके प्रदर्शन का बचाव किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

Morne Morkel Backs Anshul Kamboj After Criticism, Says Flat Pitch Made Bowling Difficult
अंशुल, आकाशदीप, बुमराह और प्रसिद्ध इस टेस्ट में खेल रहे - फोटो : BCCI
'कंबोज की आलोचना करना सही नहीं, हमें उनका समर्थन करना चाहिए'
दूसरे और अंतिम टेस्ट की पूर्व संध्या पर मोर्कल ने कहा कि बाहर से किसी गेंदबाज के प्रदर्शन का आकलन करना आसान नहीं होता। उन्होंने कंबोज की तारीफ करते हुए कहा, 'अंशुल ने शानदार प्रदर्शन किया। बाहर से देखकर अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। अगर आप ड्रेसिंग रूम में बैठकर मैच देख रहे हैं और विकेटकीपर को दो मीटर लंबे गेंदबाज के लिए स्टंप के सामने खड़ा होना पड़े, तो यह चिंताजनक है।'

उन्होंने आगे कहा, 'अंशुल की आलोचना करना सही नहीं है, क्योंकि उसने हमें मैच पर नियंत्रण दिलाया। हमें उस खिलाड़ी का समर्थन करना चाहिए, क्योंकि वह तब गेंदबाजी करता है जब परिस्थितियां मुश्किल होती हैं।' मोर्कल ने माना कि पिच की रफ्तार धीमी होने का असर गेंदबाजों की गति पर भी पड़ा। उन्होंने कहा, 'विकेट की गति काफी धीमी हो गई थी, जिसके कारण गेंदबाजों की रफ्तार भी कम पड़ गई। विकेट सपाट हो सकते हैं, लेकिन आप नहीं चाहते कि उनकी गति इतनी कम हो जाए।'
विज्ञापन

Morne Morkel Backs Anshul Kamboj After Criticism, Says Flat Pitch Made Bowling Difficult
कोटक, गंभीर और मोर्कल - फोटो : ANI
नई गेंद का सही इस्तेमाल करना जरूरी: मोर्कल
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्कल ने कूकाबुरा गेंद से 16 साल तक खेलने के अपने अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि तेज गेंदबाजों को नई गेंद का पूरा फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'आपको नई गेंद का सही इस्तेमाल करना होगा। कभी-कभी आपको साहसी बनना पड़ता है।'

क्या दूसरे टेस्ट में सिराज को मिलेगा मौका?
मोहम्मद सिराज को पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिलने के बाद उनके चयन को लेकर सवाल उठे थे। इस पर मोर्कल ने कहा कि सिराज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने प्रदर्शन का आकलन करते हुए सुधार की गुंजाइश वाले क्षेत्रों पर काम करना होगा।

उन्होंने कहा, 'सिराज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। कभी-कभी कठिन फैसले लेने पड़ते हैं। मैंने उनसे बातचीत में कहा कि हमें यह देखना होगा कि हम कहां सुधार कर सकते हैं। टीम के चयन पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है।' मोर्कल ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी तेज गेंदबाज फिट और उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा, 'सभी गेंदबाज फिट और उपलब्ध हैं और हम कल इस बारे में फैसला लेंगे।'
विज्ञापन

Morne Morkel Backs Anshul Kamboj After Criticism, Says Flat Pitch Made Bowling Difficult
गुरनूर, गंभीर, गिल और सिराज - फोटो : BCCI/ANI
गुरनूर बराड़ भी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं
मोर्कल ने युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि गुरनूर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम में जगह बनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'गुरनूर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम में जगह बनाने के लिए तैयार हैं। उन्हें बस मौका मिलते ही तैयार रहने की जरूरत है। मेरा काम उन्हें पूरी तरह से तैयार रखना है।'

डब्ल्यूटीसी फाइनल पर है टीम का ध्यान
भारतीय गेंदबाजी कोच ने कहा कि टीम का मुख्य लक्ष्य विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेलना है। उन्होंने खिलाड़ियों से हर सत्र के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और आगे बढ़ने पर ध्यान देने की बात कही। मोर्कल ने कहा, 'ये सभी खिलाड़ी डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलना चाहते हैं। हर खराब सत्र के बाद हम सिर्फ उसी में उलझे नहीं रह सकते। हमें सत्र दर सत्र विश्लेषण करना होगा और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed