{"_id":"589c507d4f1c1b865237afb1","slug":"malinga-comeback-to-the-sri-lanka-t20-and-odi-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी -20 और वनडे क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज मलिंगा की वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी -20 और वनडे क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज मलिंगा की वापसी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Feb 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
लसिथ मलिंगा
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा टी-20 और वनडे टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। मलिंगा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है। इस बात की घोषणा श्रीलंका क्रिकेट टीम के सचिव ने किया है।
विज्ञापन
बता दें कि मलिंगा ने लंबे समय बाद टीम में वापसी की है। उन्होंने अंतिम वनडे नवम्बर 2015 और अंतिम टी-20 फरवरी 2016 में खेला था। चयनकर्ताओं ने कुछ मतभेद और चोट के चलते मलिंगा को पहले टीम में शामिल नहीं किया।
विज्ञापन
इसके साथ ही कप्तान उपुल थरंगा के नेतृत्व में टीम ने मीडिल ऑडर के बल्लेबाज चामरा कपुगेदरा की भी वापसी होगी। दिलशान मुनावीरा और मिलिंडा सीरीवारदेना ओपनिंग बल्लेबाज होंगे। पिछले वर्ष के इंग्लैंड दौरे के बाद कपुगेदेरा टीम में लौटे हैं।
विज्ञापन
टीम: उपुल थरंगा (कप्तान), निरोशान डिकवेला, असेला गुणारत्ने, दिलशान मुनावीरा, मिलिंडा सीरीवारदेना, कुसल मेंडिस, सचिथ पथिराना, चामारा कपुगेदेरा, सीक्कुजे प्रसन्ना, नुवान कुलासेकेरा, इसुरू उदाना, लक्षण संदकन और लसिथ मलिंगा।