फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Jammu Kashmir vs Karnataka Ranji Trophy Final Day-1 highlights Commentary Live Updates Scorecard Highlights

JK vs KAR: जम्मू-कश्मीर की शानदार बल्लेबाजी, शुभम के शतक के बाद समद का पचासा; स्कोर 284/2

Tue, 24 Feb 2026 05:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुबली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुबली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 24 Feb 2026 05:22 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट वर्ग का फाइनल मैच खेला जा रहा है। पहला दिन पूरी तरह जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों के नाम रहा। शुभम पुंडीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir vs Karnataka Ranji Trophy Final Day-1 highlights Commentary Live Updates Scorecard Highlights
कर्नाटक बनाम जम्मू-कश्मीर - फोटो : Twitter

विस्तार

रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का खिताबी मुकाबला जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक की टीमों के बीच हुबली के केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। जम्मू-कश्मीर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में दो विकेट पर 284 रन बनाए हैं। फिलहाल शुभम पुंडीर 221 गेंदों पर 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से 117 और अब्दुल समद 67 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के के सहारे 52 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी हो चुकी है। कर्नाटक के लिए दोनों विकेट प्रसिद्ध कृष्णा को मिले हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

जम्मू-कश्मीर की पहली पारी
जम्मू कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कामरान इकबाल छह रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद यावेर हसन और शुभम पुंडीर ने दूसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी निभाई। यावेर शतक से चूक गए। वह 150 गेंद पर 13 चौके की मदद से 88 रन बनाकर आउट हुए। शुरुआती दोनों विकेट प्रसिद्ध कृष्णा को मिले। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे कप्तान पारस डोगरा नौ रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। तब से शुभम और समद ने पारी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसी है पिच?
दोनों टीमें के लिए यह मुकाबला काफी अहम है, क्योंकि कर्नाटक क टीम नौवें रणजी ट्रॉफी खिताब को जीतने की कोशिश करेगी, जबकि जम्मू-कश्मीर के पास पहला खिताब जीतने का मौका है। पिच रिपोर्ट की बात करें तो घास अच्छी तरह फैली हुई है, लेकिन थोड़ी सूखी लग रही है। घास सतह को अच्छी तरह संभाले रखेगी। शुरुआती समय में नमी हो सकती है और मैच और दिन आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों के लिए मददगार हो सकती है।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
  • जम्मू-कश्मीर: कमरान इकबाल, यावेर हसन, शुभम पुंडीर, पारस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), आबिद मुश्ताक, ऑकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार।
  • कर्नाटक: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, क्रुथिक कृष्णा (विकेटकीपर), विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैषाक, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed