{"_id":"597143604f1c1b3b488b472b","slug":"ipl-chairman-rajeev-shukla-gives-wrong-wishes-to-women-team-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला विश्व कप: टीम इंडिया को गलत बधाई दे बैठे IPL चेयरमैन राजीव शुक्ला","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
महिला विश्व कप: टीम इंडिया को गलत बधाई दे बैठे IPL चेयरमैन राजीव शुक्ला
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 21 Jul 2017 05:27 AM IST
विज्ञापन
Rajeev Shukla
भारतीय महिला टीम ने आईसीसी विश्व कप के फाइनल में दूसरी बार पहुंचकर देश का नाम रोशन कर दिया है। पूरा देश सोशल मीडिया पर महिला टीम के विश्व कप के फाइनल में पहुंचने की बधाईयां दे रहा है। लेकिन अजीब किस्सा जब हुआ तब आईपीएल चेयरमैन और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने की बधाई दे डाली।
विज्ञापन
शुक्ला ने अपने ट्विटर पर ये बधाई दी जिसके जवाब में एक ने लिखा कि भारतीय महिला टीम चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं ब्लकि विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। शुक्ला ने हरमनप्रीत कौर की धुंआधार पारी की तारीफ की और कहा कि बहुत अच्छा खेला।
विज्ञापन
बता दें कि हरमनप्रीत ने 115 गेंदों में 171 रनों की नाबाद पारी खेली। भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में 42 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया को 282 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 40.1 ओवर में 245 रनों पर ही समेट दिया।
विज्ञापन
भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 7.1 ओवर में 59 रन देकर 3 विकेट झटके। मैच का आखिरी विनिंग विकेट भी दीप्ति शर्मा ने ही लिया। बता दें कि फाइनल में भारत का मुकाबला मेजबान टीम इंग्लैंड से 23 जुलाई को होगा। इंग्लैंड ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराया था।