भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हरफनमौला खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 171 रन की पारी खेलकर सबका मन मोह लिया। हरमनप्रीत ने 115 गेंदों में 171 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 20 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के भी जड़े। पारी के दौरान हरमनप्रीत का स्ट्राइक रेट 148.69 का रहा। उनकी इस धमाकेदार पारी की बदौलत ही टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के सामने जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य रख सकी। अपनी इस पारी के दौरान हरमन ने न केवल महिला क्रिकेट के बल्कि पुरुषों की क्रिकेट के कुछ रिकॉर्ड्स को चुनौती दे डाली। आईए उन रिकॉर्ड्स पर नजर डालें जिन्हें हरमनप्रीत ने अपने नाम किए।
हरमनप्रीत ने सेमीफाइनल में छुड़ाए कंगारुओं के छक्के, बनाए ये 8 रिकॉर्ड...
2 of 9
मिताली राज और हरमनप्रीत कौर
- फोटो : pti
महिला क्रिकेट की पांचवीं सबसे बड़ी पारी
हरमनप्रीत का 171 रन की नाबाद पारी महिला वनडे क्रिकेट की पांचवीं सबसे बड़ी पारी है। महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी बड़ी पारी ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 1997 में नाबाद 229 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरी सबसे बड़ी पारी भारत की दीप्ति शर्मा(188), तीसरी श्रीलंका की चमारी अटापट्टू(178) और चौथी इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स(188) के नाम दर्ज है।
हरमनप्रीत ने सेमीफाइनल में छुड़ाए कंगारुओं के छक्के, बनाए ये 8 रिकॉर्ड...
3 of 9
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : AP
मौजूदा विश्वकप की दूसरी बड़ी पारी
हरमनप्रीत की पारी मौजूदा विश्वकप की रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी पारी है। इसी विश्वकप के दौरान श्रीलंका की चमारी अटापट्टू ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीग मैच के दौरान नाबाद 178 रन बनाए थे। वह इस रिकॉर्ड की बराबरी करने से 7 रन से चूक गईं।
हरमनप्रीत ने सेमीफाइनल में छुड़ाए कंगारुओं के छक्के, बनाए ये 8 रिकॉर्ड...
4 of 9
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : AP
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी बड़ी पारी
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की दूसरी खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी हरमन ने अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमन से ज्यादा रन श्रीलंका की चमारी अटापट्टू(178) ने बनाए हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की कप्तान सूजी बेट्स हैं। बेट्स ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 122 रन बनाए थे।
हरमनप्रीत ने सेमीफाइनल में छुड़ाए कंगारुओं के छक्के, बनाए ये 8 रिकॉर्ड...
5 of 9
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : AP
नॉकआउट इंटरनेश्नल में सबसे बड़ी पारी(मेल और फीमेल)
अपनी इस धुआंधार पारी के साथ ही हरमनप्रीत ने किसी भी नॉक आउट इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक व्यकितगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत से पहले ऐसा कारनामा करने वाले खिलाड़ियों में पुरुष क्रिकेट के तीन खिलाड़ी हैं। इनमें मार्टिन गप्टिल(237), सनथ जयसूर्या(189) और मार्क वा(173) का नाम शामिल है।