{"_id":"69e30ce99072550703029b31","slug":"ipl-2026-sunrisers-hyderabad-sign-gerald-coetzee-as-replacement-for-injured-david-payne-2026-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: चोटिल डेविड पेन की जगह सनराइजर्स की टीम में आया यह तूफानी गेंदबाज; 150 की रफ्तार से फेंक सकता है बॉल","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: चोटिल डेविड पेन की जगह सनराइजर्स की टीम में आया यह तूफानी गेंदबाज; 150 की रफ्तार से फेंक सकता है बॉल
Sat, 18 Apr 2026 10:17 AM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sat, 18 Apr 2026 10:17 AM IST
सार
सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल डेविड पेन की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को आईपीएल 2026 के बाकी सीजन के लिए टीम में शामिल किया है। पेन टखने की चोट के कारण बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
गेराल्ड कोएत्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के बीच बड़ा फैसला लेते हुए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को इंग्लैंड के डेविड पेन की जगह टीम में शामिल किया है। डेविड पेन टखने की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उन्होंने इस सीजन में एसआरएच के लिए दो मैच खेले थे और दो विकेट लिए थे।
विज्ञापन
दो करोड़ रुपये में फ्रेंचाइजी से जुड़े कोएत्जी
फ्रेंचाइजी ने कोएत्जी को दो करोड़ रुपये में टीम में जोड़ा है। कोएत्जी के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा अनुभव है, उन्होंने अब तक चार टेस्ट, 14 वनडे और 18 टी20 मुकाबलों में कुल 67 विकेट लिए हैं। आईपीएल में अनुभव की बात करें तो वह पहले मुंबई इंडियंस (2024) और फिर गुजरात टाइटंस (2025) की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल में उन्होंने 14 मैचों में 15 विकेट लिए हैं।

सनराइजर्स की गेंदबाजी होगी मजबूत
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले यह बदलाव सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी को मजबूती देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सनराइजर्स का मुकाबला चेन्नई से शनिवार को है। यह मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। सनराइजर्स की टीम फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उसने पांच में से दो मैच जीते हैं और तीन में उन्हें हार मिली है। वहीं, सीएसके की टीम भी पांच में से दो मैच जीतकर अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।

कमिंस भी जल्द टीम से जुड़ सकते हैं
सनराइजर्स की टीम को फिलहाल नियमित कप्तान पैट कमिंस की भी कमी खल रही है। कमिंस कुछ दिन में टीम से जुड़ सकते हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में फिलहाल ईशान किशन कमान संभाल रहे हैं। कमिंस ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर अगले शुक्रवार को भारत पहुंचने की बात कही थी। उन्होंने फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है। कमिंस इस सीजन के लिए भारत आए थे, लेकिन फिर वापस लौट गए थे। अब वह पूरी तरह फिट होकर वापस भारत आ रहे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि अब वह गेंदबाजी करने में सक्षम हैं।