6,4,4,4: वैभव सूर्यवंशी के प्रहार के बाद सिराज ने ऐसे लिया बदला; नेहरा का ये प्लान हुआ कामयाब; सामने आया VIDEO
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ तूफानी शुरुआत की और मोहम्मद सिराज पर लगातार चौके-छक्कों की बरसात कर दी। लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज सिराज ने शानदार वापसी करते हुए बाउंसर पर वैभव को आउट कर दिया। इस विकेट के पीछे कोच आशीष नेहरा की रणनीति भी सफल रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जब वैभव लगातार रन बरसा रहे थे, तभी गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा डगआउट से सिराज को कुछ इशारे करते नजर आए। कैमरे में साफ दिखा कि नेहरा गेंदबाज को समझा रहे थे कि लाइन-लेंथ बदलो और स्मार्ट गेंदबाजी करो। इसके तुरंत बाद सिराज ने 146.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज बाउंसर डाली। वैभव इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के लिए आगे बढ़े, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में गई, जहां अरशद खान ने आसान कैच पकड़ लिया। विकेट मिलते ही सिराज जोश में दहाड़ते नजर आए। यह मुकाबला पूरी तरह पलट चुका था।
Masterstroke from Ashish Nehra and Mohammed Siraj nails the execution under pressure🙌
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 9, 2026
Vaibhav Sooryavanshi falls to the trap 🚨#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #RRvGT | LIVE NOW 👉 https://t.co/4f0xDg7EfO pic.twitter.com/ApgaLO8b24
पहली गेंद पर छक्का मारने के बाद सिराज की यॉर्कर गेंद पर सूर्यवंशी फंसे भी थे और उन्होंने गेंद अपने ही जूते पर दे मारी। इसके तुरंत बाद वह दर्द से जमीन पर बैठ गए थे। गेंद उनके दाहिने पैर की एड़ी के पास लगी थी। फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे। हालांकि शुरुआती परेशानी के बावजूद सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन वह थोड़ा लंगड़ाते हुए नजर आए और आखिर में सिराज ने उन्हें अपनी जाल में फंसा लिया।
A yorker to rattle the batter, a bouncer to dismiss him 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2026
🎥 Mohd. Siraj showing his full range to fetch the wicket of Vaibhav Sooryavanshi 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/t7CEEL9Bzp#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvGT | @gujarat_titans pic.twitter.com/Xf32M6hzBH
हालांकि पारी छोटी रही, लेकिन वैभव ने 16 गेंदों में 36 रन बनाकर एक बार फिर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। इसी मैच में वैभव ने पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे तेज और सबसे कम उम्र में 100 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 29 पारियों और 514 गेंदों में हासिल की।
वैभव इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 11 पारियों में 440 रन बनाए हैं। उनका औसत 40.00 और स्ट्राइक रेट 236.55 रहा है। उनके नाम एक शतक और दो अर्धशतक भी हैं।
इससे पहले गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल (84), साई सुदर्शन (55) और वॉशिंगटन सुंदर (37*) की पारियों की बदौलत 20 ओवर में 229/4 का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रन पर सिमट गई और गुजरात ने 77 रन से जीत हासिल की। वैभव के अलावा रवींद्र जडेजा ने 38 रन बनाए।