फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2022 Points Table Update After GT vs MI Match 51 News in Hindi

IPL 2022: हार के बावजूद गुजरात टॉप पर, हार्दिक ऑरेंज रेंज कैप की रेस में, जानें अंक तालिका का हाल

Sat, 07 May 2022 12:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 07 May 2022 12:40 PM IST
सार

गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं, हार्दिक पांड्या ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो गए हैं। कुलदीप भी पर्पल कैप की रेस में पहले पायदान पर काबिज चहल के करीब हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table Update After GT vs MI Match 51 News in Hindi
ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में गुजरात की टीम को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, दो हार के बावजूद गुजरात की टीम अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। वहीं, मुंबई की टीम ने लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। इसके बावजूद मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सबसे नीचे दसवें पायदान पर है। मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और अब दूसरी टीमों का खेल खराब कर रही है। पहले रोहित की टीम ने राजस्थान को हराया था और अब गुजरात के प्लेऑफ में पहुंचने का इंतजार बढ़ा दिया। हालांकि, मुंबई और गुजरात के मैच के नतीजे का असर अंक तालिका पर नहीं हुआ है। आइए जानते हैं अंक तालिका में किस टीम की क्या स्थिति है और कौन से खिलाड़ी ऑरेंज-पर्पल कैप के लिए दावा पेश कर रहे हैं...
विज्ञापन


इस साल पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनने वाली दोनों टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय हो चुका है। वहीं इस टूर्नामेंट की दो सबसे सफल टीमें चेन्नई और मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। 
विज्ञापन

अंक तालिका की स्थिति

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइंटस के बीच हुए मैच के नतीजे का असर अंकतालिका में नहीं हुआ है। गुजरात की टीम सर्वाधिक 16 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स के 14 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है। राजस्थान और बैंगलोर की टीम क्रमशः तीसरे और चौथे पायदान पर हैं, दोनों के 12-12 अंक हैं। दिल्ली की टीम पांचवें और सनराइजर्स हैदराबाद छठे और पंजाब की टीम सातवें स्थान पर है। तीनों टीमों के पास 10-10 अंक हैं। कोलकाता आठ अंकों के साथ आठवें नंबर पर है। चेन्नई और मुंबई की टीम अभी भी नौवें और 10वें स्थान पर हैं और दोनों के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो चुकी है। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
गुजरात टाइटंस 11 8 3 16 0.120
लखनऊ सुपर जाएंट्स 10 7 3 14 0.397
राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 12 0.340
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 11 6 5 12 -0.444
दिल्ली कैपिटल्स 10 5 5 10 0.641
सनराइजर्स हैदराबाद  10 5 5 10 0.325
पंजाब किंग्स 10 5 5 10 -0.229
कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 6 8 0.060
चेन्नई सुपर किंग्स 10 3 7 6 -0.431
मुंबई इंडियंस 10 2 8 4 -0.725

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने 10 मैच में 588 रन बनाए हैं। वहीं, लखनऊ के कप्तान केएल राहुल दूसरे नंबर पर हैं। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या भी इस रेस में शामिल हो गए हैं  
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 10 588 65.33 150.76 116
लोकेश राहुल 10 451 56.38 145.01 103*
शिखर धवन 10 369 46.13 124.66 88*
डेविड वॉर्नर 8 356 59.33 156.82 92*
हार्दिक पांड्या 10 333 41.63 134.27 87*
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

राजस्थान के स्पिनर युजवेंद्र चहल सर्वाधिक विकेट के मामले में शीर्ष पर हैं जबकि दूसरे स्थान पर कुलदीप यादव हैं। गुजरात और मुंबई के बीच मैच के बाद पर्पल कैप की रेस में कई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। 
 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
युजवेंद्र चहल 10 19 15.31 7.27
कुलदीप यादव 10 18 17.16 8.42
कगिसो रबाडा 9 17 16.05 8.27
टी नटराजन 9 17 17.82 8.65
वनिंदु हसरंगा 11 16 19.00 8.21
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed