फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Indian spinner Ravindra Jadeja is ranked the number one test bowler in ICC test ranking.

कोहली की 'आंखों का तारा' बना ICC टेस्ट रैंकिग में नंबर वन गेंदबाज

Tue, 21 Mar 2017 01:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Tue, 21 Mar 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
Indian spinner Ravindra Jadeja is ranked the number one test bowler in ICC test ranking.
रविंद्र जडेजा

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अश्विन को पछाड़कर रविंद्र जडेजा नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं। गौरतलब है कि दोनों भारतीय स्पिनर पहले संयुक्त रूप से नंबर एक पर थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में जडेजा के अच्छे प्रदर्शन का फायदा उन्हें मिला। अब वो अकेले नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले चेतेश्वर पुजारा ICC टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 4 अंकों की छलांग के साथ स्टीव स्मिथ से पीछे दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


इसके पहले कल सोमवार को रांची टेस्ट खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविंद्र जडेजा को जमकर सराहा है। जडेजा ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में चार विकेट लिए। चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट जल्द निकालकर उन्होंने भारत को ड्राइविंग सीट पर ला दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली ने कहा था कि जडेजा तो असाधारण हैं। वह अविश्सनीय प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। मैंने ऐसा गेंदबाज नहीं देखा जो इतने लंबे समय तक इतनी कसी हुई गेंदबाजी करने में सक्षम हो। वह अपनी सीमाएं भी जानते हैं और अपनी क्षमताओं के अनुकूल हमेशा बेहतर करने का प्रयास करते हैं।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed