फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   India Vs Australia Test Match at Dharamshala.

धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया को मिल चुकी है करारी हार, टीम इंडिया रहेगी फेवरेट

Tue, 21 Mar 2017 09:42 AM IST
ओम प्रकाश/अमर उजाला, शिमला
ओम प्रकाश/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 21 Mar 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
India Vs Australia Test Match at Dharamshala.

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चल रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का फैसला अब धर्मशाला में होगा। रांची में तीसरा टेस्ट ड्रा हो गया है। सीरीज 1-1 से बराबर चल रही है। दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियमों में शुमार धर्मशाला पहली बार टेस्ट की मेजबानी कर रहा है।

विज्ञापन


सीरीज का चौथा और आखिरी मैच यहां खेला जाएगा। यहां जो टीम मैच जीतेगी, सीरीज पर उसका कब्जा होगा। मैच ड्रा भी होता है तो सीरीज टाई होगी।  पुणे टेस्ट में कंगारुओं से मिली हार के बाद पलटवार करते हुए टीम इंडिया ने बंगलूरू में मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।
विज्ञापन


रांची में तीसरा टेस्ट ड्रा हो गया है। अब तक रोमांच से भरी टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों की निगाहें धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पर टिक गई हैं। दोनों टीमें इस खूबसूरत स्टेडियम में पहली बार आमने-सामने होंगी। 25 मार्च से दोनों टीमों के बीच यहां सीरीज का आखिरी मुकाबला शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला में हार चुके हैं कंगारू, टीम इंडिया भी उठाएगी फायदा

India Vs Australia Test Match at Dharamshala.

आस्ट्रेलियन टीम के पास धर्मशाला में एक इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव है। 17 मार्च 2016 को टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच यहां मुकाबला हुआ था। इस मुकाबले में कंगारुओं को हार का सामना करना पड़ा था।

143 के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियन टीम 132 पर ढेर हो गई थी। पहले यहां की पिच उछाल भरी होती थी लेकिन इस मैच में यह अचानक टर्न लेने लगी थी जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम धराशायी हो गई थी। अब टीम इंडिया भी यहां की टर्न का फायदा उठाकर मैच अपनी मुट्ठी में कर सकती है।

यहां टीम इंडिया भी फिफ्टी-फिफ्टी

India Vs Australia Test Match at Dharamshala.

भारतीय टीम के पास धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में चार इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव है। टीम इंडिया का रिकॉर्ड भी यहां फिफ्टी-फिफ्टी है। इंग्लैंड के खिलाफ 27 जनवरी 2013 को खेले गए एक दिवसीय मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद 17 अक्तूबर 2014 को धोनी की कप्तानी में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच हुआ। यह मैच टीम इंडिया जीती थी। 16 अक्तूबर 2016 को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक दिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम जीती थी। दो अक्तूबर 2015 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मुकाबला भारतीय टीम खेल चुकी है। इस मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 

आज पहुंचेगी टीम इंडिया

India Vs Australia Test Match at Dharamshala.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के मैच के चलते मंगलवार से धर्मशाला टेस्ट के रंग में रंग जाएगा। मंगलवार को धर्मशाला में टीमें पहुंचने के बाद ही यहां पर खिलाड़ियों और ऑफिशियल की आवाजाही भी जारी रहेगी। 

क्रिकेट के प्रशंसक भी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के साथ मिलने के प्रयास में जुट गए हैं। क्योंकि यह पहला मौका होगा जब टीम के खिलाड़ी करीब दस दिनों तक धर्मशाला में रहेंगे। इससे पूर्व वन-डे और टी-20 मैचों के लिए धर्मशाला आने वाले खिलाड़ी तीन से चार दिन ही यहां रुकते थे।

उधर, एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि टेस्ट मैच को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

मंगलवार को सवा दो बजे के करीब विशेष विमान से भारतीय टीम गगल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इसके बाद खिलाड़ी सड़क से धर्मशाला पहुंचेंगे। गगल एयरपोर्ट और द होटल पवेलियन में एचपीसीए के पदाधिकारी टीम सदस्यों का स्वागत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed