फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Iceland Cricket Takes Hilarious Dig At Harry Brook Over Likely Becoming England Test Captain

Harry Brook: नाइट क्लब विवाद को लेकर आइसलैंड क्रिकेट ने ब्रूक पर कसा तंज, टेस्ट कप्तानी को लेकर की टिप्पणी

Wed, 01 Jul 2026 07:43 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 01 Jul 2026 07:43 PM IST
सार

बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद हैरी ब्रूक के इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बनने की संभावनाओं के बीच आइसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर उन पर एक बेहद मजेदार और अनोखा तंज कसा है।

विज्ञापन
Iceland Cricket Takes Hilarious Dig At Harry Brook Over Likely Becoming England Test Captain
हैरी ब्रूक - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद हैरी ब्रूक को इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी संभालने के लिए सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। पहले से ही इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीमों के कप्तान ब्रुक, टेस्ट टीम का नेतृत्व करने के लिए भी एक स्वाभाविक पसंद हैं, क्योंकि वह पिछले साल सितंबर से स्टोक्स के साथ उप-कप्तान रहे हैं। स्टोक्स ने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जिस सीरीज का हिस्सा ब्रुक भी थे।

विज्ञापन


इंग्लैंड के भावी टेस्ट कप्तान बनने को लेकर हैरी ब्रूक ने क्या कहा?
संन्यास के अगले ही दिन बुधवार से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले अपनी टी20 कप्तान की भूमिका में बोलते हुए, ब्रुक ने कहा कि टेस्ट टीम का कप्तान बनना शानदार होगा। ब्रुक ने स्वीकार किया कि खेल के तीनों फॉर्मेट में कप्तानी को संभालना एक मुश्किल काम होगा, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रबंधनीय है क्योंकि वह पूरी तरह से इंग्लैंड क्रिकेट के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन

आइसलैंड क्रिकेट ने ब्रुक की कप्तानी पर क्या मजेदार तंज कसा?
ब्रुक की इस टिप्पणी के बाद अपने चुटीले और मजाकिया सोशल मीडिया पोस्ट के लिए मशहूर आइसलैंड क्रिकेट ने एक बेहद मजेदार टिप्पणी की। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि हैरी ब्रूक तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। इसका मतलब है - नाइट क्लब, समुद्र तट (बीचेस) और पुलिस स्टेशन। आइसलैंड क्रिकेट का यह अनोखा तंज सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है।

कप्तानी के लिए हैरी ब्रूक ने आईपीएल और पीएसएल जैसी लीग से क्यों बनाई दूरी?
हैरी ब्रूक ने देश के लिए खेलने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि मैंने कह दिया है कि मैं 'द हंड्रेड' को छोड़कर कोई भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट नहीं खेलना चाहता और मैं जो कुछ भी करना चाहता हूं वह केवल इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलना है। मैदान पर और मैदान के बाहर मैं जो कुछ भी करता हूं, वह इंग्लैंड के लिए जितना संभव हो सके उतना अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश के लिए होता है। यही कारण है कि मैं आईपीएल, पीएसएल या किसी अन्य फ्रेंचाइजी प्रतियोगिताओं में नहीं खेलता हूं।

टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी को हैरी ब्रूक अपने जीवन का सबसे बड़ा सपना क्यों मानते हैं?
ब्रुक ने आगे कहा कि अगर उन्हें यह जिम्मेदारी मिलती है, तो वह इस भूमिका को सहर्ष स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे खेल के सबसे बड़े फॉर्मेट में इंग्लैंड की कप्तानी करना एक विशेषाधिकार होगा। यह खेल का शिखर है - टेस्ट क्रिकेट खेलना मेरे जीवन में अब तक का सबसे बड़ा काम रहा है, और यह एक ऐसा सपना है जिसे मैं तब से पूरा करना चाहता था जब से मैंने बोलना सीखा था। हालांकि यह निर्णय मेरे हाथ में नहीं है, लेकिन अगर मुझे इसकी पेशकश की जाती है, तो मुझे इसे स्वीकार करने में बेहद खुशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed