फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   ICC Meeting: ICC Board meeting to be held in Doha in March, will Pakistan's uproar be discussed?

ICC Meeting: मार्च में दोहा में होगी आईसीसी बोर्ड की बैठक, क्या पाकिस्तान के बवाल पर होगी चर्चा?

Sun, 22 Feb 2026 03:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 22 Feb 2026 03:28 PM IST
सार

अब यह देखने वाली बात होगी कि आईसीसी पाकिस्तान पर किसी तरह का एक्शन लेता है या नहीं। आईसीसी ने बताया कि 2020 से कतर में क्रिकेट में समग्र भागीदारी में 447 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
ICC Meeting: ICC Board meeting to be held in Doha in March, will Pakistan's uproar be discussed?
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी - फोटो : ANI/Twitter

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बोर्ड और समितियों की बैठक 25 से 27 मार्च तक दोहा में आयोजित की जाएगी जिससे क्रिकेट में कतर की बढ़ती भागीदारी का पता चलता है। इसके अलावा टी20 विश्वकप से पहले हुए बवाल पर भी चर्चा हो सकती है। टी20 विश्वकप 2026 शुरू होने से पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान ने खूब बवाल किया था। बांग्लादेश ने भारत में खेलने से मना किया था, जिसके बाद उन्हें टी20 विश्वकप से बाहर कर दिया गया था। वहीं, पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का एलान किया था। फिर यूटर्न लेते हुए भारत के खिलाफ खेला और मैच हार गए। अब यह देखने वाली बात होगी कि आईसीसी पाकिस्तान पर किसी तरह का एक्शन लेता है या नहीं।
विज्ञापन


आईसीसी ने एक बयान में कहा, 'यह बैठकें आईसीसी बोर्ड के निदेशकों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, समिति के सदस्यों और सीनियर पदाधिकारियों को एक मंच पर लाएंगी, जो वैश्विक खेल के वर्तमान और भविष्य से संबंधित प्रमुख मामलों पर विचार-विमर्श करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।' आईसीसी ने बताया कि 2020 से कतर में क्रिकेट में समग्र भागीदारी में 447 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


आईसीसी ने कहा, 'इसका मुख्य कारण कतर ओलंपिक समिति के स्कूल ओलंपिक कार्यक्रम में क्रिकेट को शामिल करना रहा है, जिसने देश भर के स्कूलों में इस खेल को स्थापित करने में मदद की है।' क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने कहा, 'हाल ही में आईसीसी के क्रियो क्रिकेट महोत्सव के शुरू होने से क्रिकेट की पहुंच और भी बढ़ गई है। पिछली बार इस महोत्सव में 287 स्कूली टीमों ने भाग लिया था और लगभग 90 प्रतिशत प्रतिभागियों ने पहली बार क्रिकेट खेला था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed