फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Harbhajan Singh slammed Pakistan Mohammad Amir, who called Abhishek Sharma slogger; T20 world Cup IND vs PAK

Harbhajan Singh on Amir: हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के आमिर को लताड़ा, अभिषेक शर्मा को लप्पेबाज कहने पर भड़के थे

Sun, 15 Feb 2026 02:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 15 Feb 2026 02:44 PM IST
सार

हरभजन ने कहा, 'मैं कहता हूं कि अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ वो जलवा दिखाएगा, जो पहले एशिया कप में उसने दिखाया था। हमें उनसे काफी उम्मीदें हैं, अगर वो लंबी पारी खेलते हैं, तो टीम इंडिया काफी विशाल स्कोर बनाएगी।'

विज्ञापन
Harbhajan Singh slammed Pakistan Mohammad Amir, who called Abhishek Sharma slogger; T20 world Cup IND vs PAK
हरभजन, अभिषेक और आमिर - फोटो : ANI

विस्तार

टी20 विश्वकप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है। यह मुकाबला शाम सात बजे से कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस बेताब हैं। हालांकि, उससे पहले भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को लताड़ लगाई है। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को 'स्लॉगर' यानी लप्पेबाज बताया था। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आमिर को करारा जवाब देते हुए कहा है कि अगर वह लप्पेबाजों की परिभाषा देंगे, तो बहुत से लोगों को चिढ़ मचेगी। 
विज्ञापन

हरभजन सिंह का आमिर को जवाब
हरभजन सिंह ने 'आईएएनएस' से कहा, 'अभिषेक एक क्वालिटी खिलाड़ी हैं। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर मैच जिताने का माद्दा रखते हैं। वह एक बार नहीं, बल्कि बार-बार ऐसा कर सकते हैं। वह एक संपूर्ण बल्लेबाज हैं, जिनके पास वो शॉट्स हैं, जो बहुत सारे बल्लेबाजों के पास नहीं होते।'

उन्होंने कहा, 'लप्पेबाज वो होता है, जो सिर्फ बॉल देखकर बैट घुमाता है, चाहे बल्ले से गेंद का संपर्क हो या फिर नहीं हो। अभिषेक ऐसे नहीं हैं। उनकी पहली बॉल ही बल्ले से लगती है, उसके बाद गेंदें उनके बल्ले पर आती ही रहती हैं। उन्हें लप्पेबाज कहना गलत है। अगर मैं लप्पेबाज बल्लेबाजों की परिभाषा दूंगा, तो बहुत से लोगों को चिढ़ मचेगी। शायद वो चाहते हैं कि हम इस पर प्रतिक्रिया दें, लेकिन मुझे ऐसा नहीं करना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'पाकिस्तान के खिलाफ कमाल करेंगे अभिषेक'
हरभजन ने कहा, 'मैं कहता हूं कि अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ वो जलवा दिखाएगा, जो पहले एशिया कप में उसने दिखाया था। हमें उनसे काफी उम्मीदें हैं, अगर वो लंबी पारी खेलते हैं, तो टीम इंडिया काफी विशाल स्कोर बनाएगी।' भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने एशिया कप 2025 में हैंडशेक नहीं किया था। इस वर्ल्ड कप में भी दोनों खिलाड़ियों के हाथ मिलाने पर अनिश्चितता है। इस मामले पर भज्जी ने कहा, 'आपस में हाथ मिलाना खिलाड़ियों की इच्छा पर निर्भर करता है। ऐसा किसी किताब में नहीं लिखा है कि मैच के बाद हैंडशेक होना है या फिर गले मिलना है। आप पूरे दम से मैच खेलिए। क्रिकेट को क्रिकेट की तरह से देखना चाहिए।'
विज्ञापन

भारत की प्लेइंग-11 को लेकर बोले भज्जी
भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि प्लेइंग इलेवन में संयोजन को लेकर टीम क्या सोच रही है, लेकिन यूएसए ने भारत के सामने अच्छी गेंदबाजी जरूर की थी। इस टीम ने एक समय पर भारतीय टीम को फंसा दिया था, लेकिन ऐसे मुकाबलों में एक न एक खिलाड़ी जरूर निकलकर सामने आता है। उस मैच में सूर्यकुमार चमके थे। ऐसी ही पारी टीम को चाहिए थी, खासतौर पर कप्तान से। नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम ने डॉमिनेट किया'

प्रेमदासा की पिच को लेकर हरभजन का बयान
पिच को लेकर हरभजन सिंह ने कहा, 'मैं ग्राउंड पर नहीं गया हूं। मुझे नहीं पता कि पिच कैसी है, लेकिन अगर पिच पर थोड़ी बहुत घास है, तो सीमर काम आएंगे। प्रेमदासा में पिच अक्सर बल्लेबाजों के लिए अच्छी रहती है। भारत-पाकिस्तान के मैच में क्यूरेटर भी चाहेंगे कि रन बनें। बैट और बॉल की लड़ाई होनी जरूरी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed