फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Gautam Gambhir praised India for pulling off a Super Over win in the low-scoring third T20I against Sri Lanka

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद गंभीर ने टीम के प्रदर्शन को सराहा, इस पिच पर सुधार की वकालत की

Wed, 31 Jul 2024 02:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 31 Jul 2024 02:14 PM IST
सार

भारत ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप की थी। बारिश से बाधित मुकाबले में भारत स्पिन और तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष कर रहा था और टीम ने नौ विकेट पर 137 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Gautam Gambhir praised India for pulling off a Super Over win in the low-scoring third T20I against Sri Lanka
गौतम गंभीर - फोटो : Screen Grab

विस्तार

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ कम स्कोर वाले मैच को सुपर ओवर में जीतने पर भारतीय टीम की प्रशंसा की, लेकिन साथ ही टर्न लेती पिचों पर सुधार करने की वकालत की। भारत ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप की थी। बारिश से बाधित मुकाबले में भारत स्पिन और तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष कर रहा था और टीम ने नौ विकेट पर 137 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

श्रीलंका की टीम एक समय अच्छी स्थिति में थी और उसने 18 ओवर के बाद चार विकेट पर 129 रन बना लिए थे, लेकिन सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने शानदार वापसी करते हुए मेजबान टीम को आठ विकेट पर 137 रन पर रोका। यह मैच सुपर ओवर में गया जहां भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें गंभीर ने कहा, सीरीज जीतने के लिए सभी को बधाई। सूर्यकुमार को भी बधाई जिन्होंने अच्छी कप्तानी की और बल्ले से भी बेहतर योगदान दिया। मैंने मैच शुरू होने से पहले कुछ कहा था और आप लोगों ने इसे पूरा किया। जब आप लड़ने का जज्बा रखते हैं तो ऐसा होता है, कभी हार मत मानो। इस तरह के मैच आते हैं और ऐसे मुकाबलों को जीतने का एक ही मंत्र है, हर गेंद और प्रत्येक रन के लिए लड़ो। 
विज्ञापन

गंभीर ने टर्निंग पिच पर सुधार लाने कहा
गंभीर ने हालांकि, टीम से टर्निंग पिचों पर सुधार लाने की अपील की जो बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश करती है। उन्होंने कहा, हमें लगातार बेहतर करते रहना होगा और अपने कौशल में सुधार लाने की कोशिश करनी होगी क्योंकि हमें अभी भी ऐसी पिचों पर बेहतर करने की जरूरत है। भविष्य में भी हमें इस तरह की पिचें मिल सकती हैं। हमें पहले स्थिति को समझना होगा और यह देखना होगा कि ऐसी परिस्थितियों में पार स्कोर क्या है। 

वनडे टीम में नहीं शामिल होने वाले खिलाड़ियों को दिया टास्क
गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए नहीं चुने गए खिलाड़ियों से ब्रेक का आनंद लेने कहा, लेकिन साथ ही फिटनेस पर भी काम करने की अपील की। गंभीर ने कहा, कुछ खिलाड़ी 50 ओवर के प्रारूप का हिस्सा नहीं है और उन्हें लंबा ब्रेक मिल रहा है। जब आप बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए वापसी करें तो याद रखें कि आप ब्रेक से आए हैं। आप सभी इसके हकदार हैं, लेकिन जरूरी है कि अपनी प्रतिभा में सुधार लाएं, विशेषकर फिटनेस स्तर को ऊंचा रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed