फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Former Pakistan Star Atiq Ur Zaman criticize Players Holidaying In USA taking wives to USA T20 World Cup 2024

Pakistan Cricket: '17 खिलाड़ी और स्टाफ, 60 कमरे...', पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने टीम के अभियान पर उठाए सवाल

Thu, 20 Jun 2024 02:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Jun 2024 02:36 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में अतीक ने कहा कि टी20 विश्व कप 2024 के दौरान खिलाड़ियों की गतिविधियों ने उन्हें ऐसा महसूस कराया कि वे छुट्टी पर थे, न कि आधिकारिक क्रिकेट ड्यूटी पर।

विज्ञापन
Former Pakistan Star Atiq Ur Zaman criticize Players Holidaying In USA taking wives to USA T20 World Cup 2024
पाकिस्तानी क्रिकेटर्स - फोटो : Instagram

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 से जल्दी बाहर होने को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल जारी है। ग्रुप स्टेज में अमेरिका और फिर भारत से हारने के बाद पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो गई। इसके बाद पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट पंडितों ने बाबर आजम और उनके साथियों की जमकर आलोचना की। खुद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने अपने खिलाड़ियों को खरी खोटी सुनाई है और हर पाकिस्तानी क्रिकेटर को लपेटे में लिया है। अब पाकिस्तान के ही पूर्व क्रिकेटर अतीक-उज-जमान ने खिलाड़ियों के अभियान पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

अतीक ने पाकिस्तानी क्रिकेटर्स पर साधा निशाना

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में अतीक ने कहा कि टी20 विश्व कप 2024 के दौरान खिलाड़ियों की गतिविधियों ने उन्हें ऐसा महसूस कराया कि वे छुट्टी पर थे, न कि आधिकारिक क्रिकेट ड्यूटी पर। उन्होंने कहा, 'आप ऐसा नाटक रच रहे हैं। हमारे समय के दौरान, एक कोच हुआ करता था और उसके साथ एक मैनेजर। टीम को इस तरह से चलाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'पाकिस्तानी क्रिकेटर्स खेल पर कम ध्यान देते हैं'

Former Pakistan Star Atiq Ur Zaman criticize Players Holidaying In USA taking wives to USA T20 World Cup 2024
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
उन्होंने कहा, 'अब आपके पास 17 स्टाफ हैं और 17 खिलाड़ी हैं। सुना है के आपने 60 कमरे बुक करवाए हुए थे। यह एक मजाक है! आप वहां क्रिकेट खेलने गए थे या छुट्टियां मनाने गए थे?' अतीक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह के बड़े आयोजनों में परिवारों को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि खिलाड़ी अपनी पत्नियों के साथ बहुत समय बिताते हैं, जैसे कि वे छुट्टी पर आए हों।
विज्ञापन

'परिवार को साथ जाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए'

अतीक ने कहा, 'आप बड़ी घटनाओं में परिवारों को अनुमति क्यों देते हैं? बेगम जान नहीं छोड़तीं। आपने आदत बना दी है, बेगम को साथ ले के घूमने की आदत है। वे शाम को बाहर जाते हैं और क्रिकेट से ध्यान हटाते हैं। वे परिवार, बच्चों, पत्नी पर ध्यान केंद्रित करते हैं। टेकअवे पर खाना खा रहे हैं। वे वहां खा रहे हैं और वहां वीडियो में कैद हो रहे हैं।'

'पाकिस्तान में अनुशासन किसी को पता नहीं'

Former Pakistan Star Atiq Ur Zaman criticize Players Holidaying In USA taking wives to USA T20 World Cup 2024
हारिस रऊफ - फोटो : ICC/T20 World Cup
पाकिस्तान की सीनियर टीम के लिए एक टेस्ट और तीन वनडे खेलने वाले अतीक ने कहा, 'पाकिस्तान क्रिकेट में ऐसी संस्कृति बनाई गई है कि कोई नहीं जानता कि अनुशासन क्या है। आप इतने बड़े टूर्नामेंट में खेलने गए हैं, आपका ध्यान कहां है? क्या आप सब कुछ छोड़कर दो हफ्ते तक अकेले क्रिकेट पर ध्यान नहीं लगा सकते? आपको सालाना करोड़ों का भुगतान किया जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed