फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Former India allrounder Sridharan Sriram will be the assistant bowling coach of Chennai Super Kings in IPL

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स ने श्रीधरन को नियुक्त किया सहायक गेंदबाजी कोच, ड्वेन ब्रावो की लेंगे जगह

Mon, 24 Feb 2025 09:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 24 Feb 2025 09:51 PM IST
सार

बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी के पूर्व ऑलराउंडर श्रीधरन टीम में स्टीफन फ्लेमिंग (मुख्य कोच), माइक हसी (बल्लेबाजी कोच) और एरिक सिमंस (गेंदबाजी सलाहकार) के साथ काम करेंगे।

विज्ञापन
Former India allrounder Sridharan Sriram will be the assistant bowling coach of Chennai Super Kings in IPL
श्रीधरन श्रीराम - फोटो : CSK

विस्तार

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर श्रीधरन श्रीराम आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सहायक गेंदबाजी कोच होंगे। पांच बार की चैंपियन टीम ने सोमवार को इसकी घोषणा की। सीएसके ने एक्स पर घोषणा करते हुए पोस्ट किया, हमारे सहायक गेंदबाजी कोच श्रीराम श्रीधरन को सलाम। चेपॉक की पिच से लेकर ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश में कई वर्षों तक कोचिंग देने वाले श्रीधरन गर्व के साथ इस नयी यात्रा पर निकल पड़े हैं।
विज्ञापन

सीएसके के कोचिंग स्टाफ में शामिल 
बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी के पूर्व ऑलराउंडर श्रीधरन टीम में स्टीफन फ्लेमिंग (मुख्य कोच), माइक हसी (बल्लेबाजी कोच) और एरिक सिमंस (गेंदबाजी सलाहकार) के साथ काम करेंगे। सीएसके की स्पिन गेंदबाजी लाइनअप में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, दीपक हुड्डा और रचिन रवींद्र शामिल हैं। श्रीधरन ड्वेन ब्रावो की जगह लेंगे जो अब गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटोर (मार्गदर्शक) के रूप में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ जुड़े रह चुके हैं श्रीधरन
श्रीराम इससे पहले 2016-2022 तक ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच के रूप में काम कर चुके हैं और बाद में एशिया कप और टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश के टी20 सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने वनडे विश्व कप से पहले तकनीकी सलाहकार के रूप में भी काम किया था। आईपीएल में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ काम किया है।
विज्ञापन

मुंबई के खिलाफ करेगी अभियान की शुरुआत
सीएसके पिछले सत्र में प्लेऑफ में जगह बनाने में विफल रही और नेट रन रेट पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से पीछे पांचवें स्थान पर रही थी। सीएसके 23 मार्च को आईपीएल के अपने शुरुआती मैच में मुंबई इंडियंस से घरेलू मैदान पर भिड़ेगी। टूर्नामेंट की शुरुआत इससे एक दिन पहले ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed