फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   England squad announced for ODI and T20 series against Sri Lanka; Aneurin-Crocombe earns maiden call-up

श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, अनेरिन-क्रोकोम्बे को पहली बार मिली जगह

Sat, 05 Sep 2026 09:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 05 Sep 2026 09:26 AM IST
सार

सैम करन और फिल साल्ट इंजरी के कारण इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हो सके हैं। वहीं, जैकब बेथेल अपनी सफल घुटने की सर्जरी के बाद रिहैब पूरा कर रहे हैं।

विज्ञापन
England squad announced for ODI and T20 series against Sri Lanka; Aneurin-Crocombe earns maiden call-up
इंग्लैंड टीम - फोटो : IANS

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम का एलान कर दिया है। दोनों ही फॉर्मेट में टीम की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में सौंपी गई है। जेमी ओवरटन की टीम में वापसी हुई है।  टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए चुनी गई 16 सदस्यीय टीम में सलामी बल्लेबाज अनेरिन डोनाल्ड को पहली बार जगह दी गई है। वहीं, वनडे में हेनरी क्रोकोम्बे को पहली बार इंग्लैंड टीम से बुलावा आया है। भारत के खिलाफ चोट के कारण व्हाइट बॉल सीरीज मिस करने वाले ओवरटन की दोनों ही फॉर्मेट की टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन

सैम करन और फिल साल्ट इंजरी के कारण इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हो सके हैं। वहीं, जैकब बेथेल अपनी सफल घुटने की सर्जरी के बाद रिहैब पूरा कर रहे हैं। क्रोकॉम्बे पर इंग्लैंड टीम की काफी समय से नजरें थीं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान ओली रॉबिन्सन के बैकअप के तौर पर इंग्लैंड की टीम में शामिल हुए थे। 24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अब तक खेले 36 लिस्ट-ए मुकाबलों में 49 विकेट चटकाए हैं और अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अनेरिन डोनाल्ड का प्रदर्शन टी20 ब्लास्ट में डर्बीशायर की तरफ से खेलते हुए शानदार रहा था। उन्होंने 230 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 489 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए थे। साल 2015 में अपना टी20 डेब्यू करने वाले डोनाल्ड अब तक इस फॉर्मेट में 2,423 रन बना चुके हैं, जिसमें 18 अर्धशतक शामिल हैं।

घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। इंग्लिश टीम ने पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज को 4-0 से अपने नाम किया था। वहीं, वनडे में भी इंग्लैंड का प्रदर्शन शानदार रहा था और टीम ने सीरीज 2-1 से जीती थी। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का आगाज 15 सितंबर से होगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 और अंतिम टी20 मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाना है। वनडे सीरीज का आगाज 22 सितंबर से होगा। दूसरा एकदिवसीय मुकाबला 24 और तीसरा वनडे मैच 27 सितंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद और जोश टंग।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, सोनी बेकर, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट और जोश टंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed