{"_id":"698c71cdfb8a6539ac0f4064","slug":"double-super-over-epic-south-africa-edge-afghanistan-in-ahmedabad-classic-t20-world-cup-2026-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डबल सुपर ओवर का महाधमाका: दक्षिण अफ्रीका जीता, गुरबाज का दिल तोड़ गया आखिरी पल; सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
डबल सुपर ओवर का महाधमाका: दक्षिण अफ्रीका जीता, गुरबाज का दिल तोड़ गया आखिरी पल; सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
Wed, 11 Feb 2026 05:40 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 11 Feb 2026 05:40 PM IST
सार
अहमदाबाद में खेले गए टी20 विश्व कप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया। मैच आखिरी गेंद तक सांसें रोक देने वाला रहा। गुरबाज के तीन लगातार छक्कों के बावजूद महाराज ने अंतिम गेंद पर विकेट लेकर प्रोटियाज को ऐतिहासिक जीत दिला दी।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : IANS
विस्तार
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऐसा मुकाबला देखने को मिला जिसे टी20 इतिहास के महानतम मैचों में गिना जाएगा। अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हर मोड़ पर टक्कर दी, लेकिन आखिर में किस्मत और धैर्य प्रोटियाज के साथ रहा। दो सुपर ओवर के बाद जाकर विजेता तय हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
डिकॉक-रिकेल्टन ने पलटा मैच का रुख
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत लड़खड़ा गई थी। फजलहक फारूकी ने एडेन मार्करम को जल्दी आउट कर दबाव बना दिया। लेकिन इसके बाद क्विंटन डिकॉक (59) और रेयान रिकेल्टन (61) ने 116 रन की तूफानी साझेदारी कर मैच पर पकड़ बना ली। अंत में ब्रेविस और मिलर की छोटी, लेकिन असरदार पारियों की बदौलत टीम 187/6 तक पहुंची।

गुरबाज का तूफान, फिर भी अधूरा सपना
लक्ष्य का पीछा करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 26 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी। सात छक्कों से सजी पारी ने मैच को जिंदा रखा। अजमतुल्लाह ओमरजई और राशिद खान ने भी साथ दिया। आखिरी ओवर में रन आउट ने स्कोर 187-187 से बराबर कर दिया। मुकाबला सुपर ओवर में चला गया।

पहला सुपर ओवर भी टाई
अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 17 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने भी 17 रन ठोक दिए। स्टेडियम में शोर, तनाव और रोमांच अपने चरम पर था। अब बारी थी दूसरे सुपर ओवर की।

महाराज बन गए हीरो
दूसरे सुपर ओवर में स्टब्स और मिलर ने 23 रन बना डाले। जवाब में गुरबाज ने तीन लगातार छक्के मारकर समीकरण आसान कर दिया। आखिरी गेंद पर पांच रन चाहिए थे, लेकिन केशव महाराज ने गुरबाज को आउट कर इतिहास रच दिया।

दिग्गज भी रह गए हैरान
रॉबिन उथप्पा ने लिखा, 'यह टी20 वर्ल्ड कप के सबसे पागलपन भरे मैचों में से एक है। गुरबाज के लिए दिल दुखता है। दबाव में साउथ अफ्रीका ने कमाल किया। क्रिकेट के लिए शानदार।' डेल स्टेन की प्रतिक्रिया छोटी लेकिन दमदार थी, 'यह अविश्वसनीय था!' इरफान पठान ने अफगानिस्तान के लिए लिखा, 'ओह अफगानिस्तान… इतने करीब, फिर भी इतने दूर।'
श्रीवत्स गोस्वामी ने कहा, 'खड़े होकर तालियां बजाइए। ऐसा मैच वर्षों तक याद रहेगा। दोनों टीमें जीत की हकदार थीं।' फाफ डु प्लेसिस ने लिखा, 'क्या मैच था!' तबरेज शम्सी ने पोस्ट किया, 'एक न्यूट्रल के तौर पर, क्या यह सबसे बेहतरीन मैचों में से नहीं था? पिछले एक घंटे से दिल की धड़कन बहुत तेज थी।'