{"_id":"617b8da3aa8bb6577d4ceafd","slug":"ddca-elections-rohan-jaitley-defeats-vikas-singh-to-retain-president-role-siddharth-verma-claims-secretary-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"DDCA Elections Results 2021: अरुण जेटली के पुत्र रोहन जेटली बने अध्यक्ष, भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के भाई की सचिव पद पर एकतरफा जीत","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
DDCA Elections Results 2021: अरुण जेटली के पुत्र रोहन जेटली बने अध्यक्ष, भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के भाई की सचिव पद पर एकतरफा जीत
सार
डीडीसीए के चुनाव में सभी पदों पर ‘भाजपाई’ खेमे से जुड़े लोगों की जीत हुई है। रोहन जेटली पूर्व भाजपा नेता अरुण जेटली के बेटे हैं। उनके पैनल ने अध्यक्ष सहित चार पदों पर जीत हासिल की है, जबकि सचिव पद पर जीते सिद्धार्थ वर्मा भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के छोटे भाई हैं...
विज्ञापन
DDCA: रोहन जेटली और सिद्धार्थ वर्मा
- फोटो : Pravesh Sahib Singh/ Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DDCA Elections Results 2021: दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के चुनाव में अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली का पैनल अध्यक्ष सहित चार पदों पर विजयी रहा। रोहन जेटली ने अध्यक्ष पद के लिए 1658 वोट हासिल कर एकतरफा जीत हासिल की। जबकि उनके सामने चुनाव लड़ रहे विकास सिंह को केवल 662 वोट ही हासिल हुए। सचिव पद के लिए भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के छोटे भाई सिद्धार्थ वर्मा ने भी एकतरफा जीत हासिल की। उन्होंने रोहन जेटली पैनल के उम्मीदवार विनोद तिहारा को 704 के मुकाबले 1322 वोटों से हराया।
विज्ञापन
डीडीसीए के चुनाव में सभी पदों पर ‘भाजपाई’ खेमे से जुड़े लोगों की जीत हुई है। रोहन जेटली पूर्व भाजपा नेता अरुण जेटली के बेटे हैं। उनके पैनल ने अध्यक्ष सहित चार पदों पर जीत हासिल की है, जबकि सचिव पद पर जीते सिद्धार्थ वर्मा भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के छोटे भाई हैं।
विज्ञापन
गुरुवार देर रात तक चली वोटों की गिनती में रोहन जेटली पैनल ने शुरुआत में ही बढ़त बना ली, जो अंत तक चलती रही और अंत में निर्णायक साबित हुई। इसी तरह सिद्धार्थ वर्मा ने भी पहले राउंड से ही बढ़त बना ली और उनका प्रतिद्वंदी उम्मीदवार एक बार भी उनके आसपास नहीं फटक पाया।
विज्ञापन
इस बार के डीडीसीए चुनाव में उम्मीदवारों के बीच हाथापाई भी हुई जिसकी खूब आलोचना हुई है। दोनों ही गुटों ने एक दूसरे पर बाहरी लोगों के द्वारा जोर-जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। डीडीसीए सदस्यों ने चुनाव के बाद डीडीसीए प्रशासन में अभी से धांधली होने की संभावना जताना शुरू कर दिया है।
दिवंगत भाजपा नेता अरुण जेटली जब तक थे, डीडीसीए पर उनका एकछत्र 'अधिकार' रहा। उनके देहावसान के बाद यह पद कुछ समय के लिए मीडिया की बड़ी शख्सियत रजत शर्मा के पास रहा, लेकिन डीडीसीए के विवादों के कारण अंतत: उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद रोहन जेटली को इस पद पर 10 महीने पहले लाया गया था। इस बार चुनाव जीतने के बाद वे पूरे तीन साल के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष बने रहेंगे।